दूसरे मजदूर को डॉक्टरों ने किया रेफर, हालत गंभीर

मृतक के परिजनों में कोहराम, शव को पुलिस ने भेजा पोस्टमार्टम

KUNDA(10 Nov, JNN):

हथिगंवा थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन आवास का बारजा गिरने से मलवे में दबे एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सरकारी मिला था आवास

हथिगवां थाना क्षेत्र के समग्र गांव कैंमा निवासी मो। शकील लोहिया समग्र गांव के तहत मिले आवास का निर्माण करा रहा था। इसमें बलवरिया गांव निवासी समर बहादुर (55) व ¨नदूरा गांव निवासी फूलचंद्र (52) काम कर रहे था। ग्रामीणों के अनुसार मोहम्मद शकील बीम के बगल में दीवार खड़ी करवा रहा था। इतने में अचानक बीम सहित बारजा धरासाई हो गया।

मलवे से लोगों निकाला शव

इसमें समर बहादुर व फूलचंद्र दोनों दब गए। दोनों मजदूरों को मलबे में दबा देख वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाया। आवाज सुन कर पहुंचे ग्रामीणों की मदद से दोनों को मलवे से बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक समर बहादुर की मौत हो चुकी थी।

फूलचंद का इलाज जारी

जबकि फूलचंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया है। आस-पास के लोग उसे सीएचसी ले गए। वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया। उधर मौत की खबर मिलते ही समर बहादुर के परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बाक्स

स्टोव की आग से महिला समेत तीन झुलसे

PRATAPGARH: जिले में अलग-अलग स्थानों पर आग से दो विवाहिता समेत तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। नगर कोतवाली क्षेत्र के डगैता गांव निवासिनी शीला देवी (30) पत्नी धीरेंद्र पटेल मंगलवार की सुबह घर पर स्टोव पर खाना बना रही थी। खाना बनाते समय अचानक स्टोव के आग की उसके कपड़ों में पकड़ ली। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। इसी तरह रानीगंज क्षेत्र के हुसैनपुर गांव निवासिनी राजकुमारी (30) पत्नी नीरज सिंह गैस पर खाना पकाते समय आग की चपेट में आ गई। अंतू थाना क्षेत्र के नेवढि़या गांव निवासी बजरंगी शर्मा की आठ वर्षीय पुत्री अंतिमा आग से झुलस गई। उपचार के लिए तीनों को परिजनों ने जिला अस्पताल लाया। जहां से हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने सभी को रेफर कर दिया।