1- बर्लिन की दीवार का निर्माण 13 अगस्त 1961 को शुरु हुआ था। 9 नवम्बर, 1989 के बाद इसे तोड़ दिया गया। इस दीवार 155 किलोमीटर लंबी और दस फुट ऊंची इस दीवार को तोड़ने में दो साल का वक्त लगा था।

जब 10 फुट ऊंची और 96 मील लंबी दीवार गिराकर एक हो गए दो देश

2- बर्लिन की दीवार अन्दरुनी जर्मन सीमा का सबसे प्रमुख भाग थी। यह दीवार शीत युद्ध का प्रमुख प्रतीक थी। पश्चिमी बर्लिन और जर्मन लोकतांत्रिक गणराज्य के बीच अवरोध बनी इस दीवार ने बर्लिन शहर को पूर्वी और पश्चिमी टुकड़ों में विभाजित करके रखा।

जब 10 फुट ऊंची और 96 मील लंबी दीवार गिराकर एक हो गए दो देश

3- इस दीवार को बनाने की मंजूरी वाल्टर उल्ब्रिख्त के प्रशासन ने की और सोवियत नेता निकिता ख्रुश्चेव ने दी थी। 19 नवम्बर 1989 को पूरे बर्लिन में घोषणा कर सीमा पर आवागमन से रोक हटा दी गई।

जब 10 फुट ऊंची और 96 मील लंबी दीवार गिराकर एक हो गए दो देश

4- पूर्वी और पश्चिमा बर्लिन दोनों ओर से लोगों के बड़े बड़े समूह बर्लिन की दीवार को पारकर एक-दूसरे से मिले। अगले कुछ सप्ताहों में उल्लास का माहौल रहा और लोग धीरे-धीरे दीवार के टुकड़े तोड़कर यादगार के लिए ले गए। बाद में बड़े उपकरणों का प्रयोग करके इसे ढहा दिया गया।

जब 10 फुट ऊंची और 96 मील लंबी दीवार गिराकर एक हो गए दो देश

5- पश्चिम के लोगों के लिए बर्लिन की दीवार समाजवादी अत्याचार का प्रतीक बन गई। खास तौर पर जब बहुत से लोगों को सीमा पार करते हुए गोली मार दी गई।

जब 10 फुट ऊंची और 96 मील लंबी दीवार गिराकर एक हो गए दो देश

6- बहुत से लोगों ने सीमा पार करने के अनोखे तरीके खोजे। कोई सुरंग बनाकर दीवार पार करना चाहता था तो कोई गरम हवा के गुब्बारों से दीवार को पार करने की कोशिश करता था।

जब 10 फुट ऊंची और 96 मील लंबी दीवार गिराकर एक हो गए दो देश

7- बर्लिन दीवार के गिरने से पूरे जर्मनी में राष्ट्रवाद का उदय हुआ और पूर्वी जर्मनी के लोगों ने जर्मनी के पुनरेकीकरण के लिए मंजूरी दे दी। 3 अक्टूबर 1990 को जर्मनी फिर से एक हो गया।

जब 10 फुट ऊंची और 96 मील लंबी दीवार गिराकर एक हो गए दो देश

8- 96 मील लंबी बर्लिन की दीवार के टुकड़े अब लोग अपने साथ लिफाफों में ऐतिहासिक समृति के तौर पर ले जाते हैं। इन्हें खूबसूरत रंगों में रंग कर बेचा जाता है।

जब 10 फुट ऊंची और 96 मील लंबी दीवार गिराकर एक हो गए दो देश

9- बर्लिन का एक होटल अपने यहां रूकने वालों को एक हथौड़ी और खुर्पी भी देता है ताकि लोग अपनी मर्जी से दीवार का टुकड़ा निकाल सकें।

जब 10 फुट ऊंची और 96 मील लंबी दीवार गिराकर एक हो गए दो देश

International News inextlive from World News Desk