-फसल क्षति से पीडि़त किसानों को उचित मुआवजे की मांग ने जोर पकड़ा

UNNAO:

नगर में बांगरमऊ, फतेहपुर चौरासी किसान यूनियन कार्यकर्ताओं की संयुक्त रूप से संपन्न हुए एक पंचायत में जनपद के प्रभावित किसानों व उनके आत्महत्या किए जाने के विषय पर ¨चता प्रकट की गयी। इस दौरान मांग की गयी कि फसल क्षति का सर्वे शीघ्र पुन: कराकर किसानों में क्षति के अनुसार मुआवजे का वितरण किया जाए।

पंचायत में बोलते हुए भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रवादी के प्रदेश प्रवक्ता अशोक तिवारी ने कहा कि फसल क्षति से आहत बड़ी संख्या में किसान आत्महत्या कर रहे हैं, लेकिन प्रदेश सरकार अपना राग अलाप रही है। जो धनराशि किसानों में दी जा रही है, वह ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रही है। उन्होंने बिना जांच पड़ताल के क्भ्00 से क्800 रुपए की धनराशि को आहत किसानों के आंसू पोछने के काबिल भी न बताते हुए कहा कि सत्ता में पहुंचने वाले सत्ताधारी केवल सब्जबाग दिखाने का काम कर रहे हैं। किसान अपने को ठगा महसूस कर रहा है। जिलाअध्यक्ष सोनू द्विवेदी ने अब तक किये गये सर्वे पर रोष व्यक्त करते हुए मांग की है कि राजस्व टीमों द्वारा क्षति का पुन: सर्वे पारदर्शिता के साथ कराकर नुकसान की भरपाई केंद्रवार राज्य सरकार से किये जाने की मांग की है।

जिला महासचिव रजनीश कुमार शुक्ल ने कहा कि सरकारों को ऐसी आपदा के समय में किसानों की भरपूर मदद करनी चाहिए। इससे किसान अपने बच्चों का भरण और पोषण कर सके और आत्महत्या के लिए विवश न हो। महासचिव सर्वेश शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष वीर बहादुर सिंह ने किसान क्रेडिट लोन के साथ बीमा क्लेम के रूप में धन काटने वाली बीमा कंपनियों व बैंकों के द्वारा कोई क्लेम न देने पर रोष प्रकट करते हुए मांग की है कि किसानों को बीमा क्लेम दिया जाए। पंचायत में विमल शुक्ल, सुरेश मिश्र, शिवसिंह यादव, श्रवण कुमार, नत्था लाल, राम चंद्र किसान आदि रहे।