-गुस्साएं लोगों ने दो आरोपियों को पीटा, अस्पताल में भर्ती

-डीजे पर गाना बजाने को लेकर हुए विवाद में मारी थी गोली

NARSAN : सकौती गांव में मंढे के आयोजन में डीजे पर तमंचे पर डिस्को गाना बजाने को लेकर विवाद में दो युवकों ने दुल्हे के पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से गांव में तनाव की स्थिति है। गांव में पुलिस की तैनाती की गई है।

दोनों आरोपियों को ग्रामीणों ने पीटा

घटनाक्रम के मुताबिक नारसन क्षेत्र के सकौती गांव निवासी विश्वास उम्र चालीस साल पुत्र चतरु के बेटे नितिन का फ्राइडे को नितिन का मंढा था। फ्राइडे रात को घर के बाहर ही डीजे पर नाच-गाने का कार्यक्रम चल रहा था। सुमित अपने दोस्तों के साथ मामा के यहां आया था। आरोप है कि यह दोनों शराब पीकर डीेजे पर डांस करने पहुंच गए। सुमित और डीजे से गाना बजाने को लेकर विवाद हो गया। इसी बीच दुल्हे के पिता विश्वास ने दोनों को समझाने का प्रयास किया तो दोनों ने मारपीट शुरु कर दी। इसी बीच एक आरोपी ने तमंचे से फायर कर दिया। तमंचे की गोली विश्वास के सीने में गोली लगने से वह गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना से गुस्साएं ग्रामीणों ने दोनों आरोपियों को घेर लिया और लाठी डंडों से हमला कर दोनों को अधमरा कर दिया। सिविल अस्पताल में चिकित्सकों ने विश्वास को मृत घोषित कर दिया। सिविल अस्पताल में दोनों आरोपी घायलों का उपचार चल रहा है। चौकी इंचार्ज कुलवंत सिंह का कहना है कि आरोपियों का उपचार चल रहा है। अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं मिली है।