-होली के त्योहार को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के सख्त निर्देश

-हुड़दंगियों पर नियंत्रण रखेगी पुलिस, 6 मार्च को मनाएंगे होली

DEHRADUN : पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र संजय गुंज्याल ने सभी जनपद प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी होलिका दहन भ् मार्च और म् मार्च को होली मनाई जाएगी। होली का पर्व हिन्दू संप्रदाय के लोग एक दूसरे को रंग व गुलाल आदि लगाकर और जुलूस के रूप में एक दूसरे के यहां त्योहार मनाते हैं।

शांति व्यवस्था पर न पड़े खलल

होली के मौके पर कुछ लोग नशीले पदार्थो आदि का सेवन भी करते हैं। इसके कारण आपसी विवाद व वाहन दुर्घटना की संभावनाएं बनी रहती हैं। जिससे शांति व्यवस्था की स्थिति पर प्रभाव पड़ने की भी संभावनाएं हैं। उन्होंने निर्देश दिया है कि सभी थानों पर उपलब्ध त्योहार रजिस्टर का संबंधित थाना प्रभारियों द्वारा पूरी तरह से अवलोकन कर इस पर्व पर विगत में हुई घटनाओं की समीक्षा कर तत्काल आवश्यक विधिक निरोधात्मक कार्रवाई कर ली जाए। होली के दिन मिश्रित आबादी वाले स्थानों, धार्मिक स्थलों तथा भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की नियुक्ति किया जाए। दिन एवं रात को गश्त के लिए मोबाइल पार्टियां नियुक्त की जाएं।