- नए फीचर में पिंक कलर का होगा नोट

- 10, 100 और 1000 की आएगी नई करेंसी

Meerut : बाजार में एक रुपए का अब भले ही ज्यादा मोल नहीं रह गया है, लेकिन जल्द ही एक रुपए का नया नोट बाजार को लुभाएगा। बंद हो चुके एक रुपए के नोट को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने नए कलेवर में एक बार फिर जारी किया है। इसके अलावा 10, 100 और 1000 के भी नए नोट हाई सिक्योरिटी फीचर में आ रहे हैं। ये करेंसी जल्द ही बैंक्स के चेस्ट में पहुंचने वाली है।

पिंक कलर का होगा एक रुपया

वर्षो पहले बंद हो चुका एक रुपए का नोट ब्लैक कलर में नहीं होगा। बैंक अधिकारियों की मानें तो, नया नोट पिंक कलर का है। पहले के नोट के मुकाबले इसके आकार भी कुछ बड़ा होगा। देश के बड़े शहरों में पिंक कलर के ये नए नोट पहुंच भी गए हैं। एक महीने के अंदर शहर के बैंकों में भी यह नोट लोगों के लिए अवेलेबल होंगे।

नहीं होंगे गांधी जी

वहीं दस के नोट में भी बदलाव किया गया है। मार्केट में आने वाले दस के नए नोट में गांधी जी का एक साइड फोटो नहीं होगा। यह फोटो नोट के व्हाइट वाले हिस्से में प्रतिबिंबित नहीं होगा। बैंकर्स मार्च 2016 तक इस नोट के आने की उम्मीद कर रहे हैं।

नंबर होंगे बढ़ते क्रम में

100 रुपए के नोट में एक बड़ा बदलाव किया है। जारी हुए 100 के नए नोट पर नंबर नए तरीके से डाला गया है। ये नोट 2005 की महात्मा गांधी सिरीज के हैं। इन नोट के नंबर के खांचों में अंकित नंबर बाएं से दाएं बढ़ते हुए साइज में हैं। हालांकि स्टार्टिग के तीन अंक सामान साइज के है। 100 के नए नोट अगले महीने बैंक में चेस्ट में पहुंच जाएंगे।

दिसंबर तक जमा होंगे पुराने नोट

2005 से पहले के जारी हुए नोट बैंकों में 31 दिसम्बर 2015 तक बदले जा सकेंगे। आरबीआई ने 2005 के पहले के जारी हुए नोट पर रोक लगा दी है। इन पर नोट जारी होने की डेट प्रिंट नहीं है। जो कि, सुरक्षा की दृष्टि से सही नहीं हैं।

एक के नोट पिंक कलर में जारी किए गए है। जल्द की यह नोट बैंक के चेस्ट में आ जाएंगे। इसके अलावा दस और 100 के नोट में भी बदलाव आरबीआई कर रहा है।

- विनय शर्मा, एलडीएम, सिंडीकेट बैंक