पुर्तगाल में बना है कुआं

जनाब हम बात कर रहे हैं पुर्तगाल क्विंटा द रेगेलेरिया स्थित महल में में बने एक ऐतिहासिक कुएं की जहां जमीन के अंदर से तेज रोशनी आती है। और उस रोशनी को बाहर तक बड़े सहज रूप से महसूस किया जा सकता है। इस कुएं के अंदर प्रकाश की कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में रोशनी कहां से आती है यह एक रहस्य बना हुआ है। इसका पता कोई नहीं लगा सका है। कई वैज्ञानिकों ने इस रौशनी का राज जाने के लिए कुएं के तल तक जाना चाहा पर उन्हें कोई कामयाबी नही मिली।

इस कुएं से आती है रौशनी

चार मंजिल गहरा है कुआं

चार मंजिला इमारत के बराबर इस कुएं में जितना अंदर आप जाएंगे उतना ही ये संकरी होती चली जाती है। लेडीरिनथिक ग्रोटा नाम का यह कुआं दिखने में उल्टे टावर की तरह है। इसे विशिंग वेल भी माना जाता है। यहां आने वाले पर्यटकों के लिए भी ये कुआं आकर्षण का केन्द्र है। बहुत से पर्यटक इस कुएं में सिक्का डालकर मन्नत भी मांगते हैं। अब कुएं में रौशनी कहां से आती है ये अभी तक राज बना हुआ है।

Weird News inextlive from Odd News Desk

Weird News inextlive from Odd News Desk