इनका है ये बंगला
अमेरिका में बना ये बंगला हैंडबैग टायकून ब्रूस मैकोवस्की का है। मैकोवस्की अब अपने इस बंगले को बेचने जा रहे हैं। अब सोच रहे होंगे कि क्या है इसकी कीमत। आइए आपको ये भी बता दें। मैकोवस्की ने इस बात की जानकारी दी है कि वह इस बंगले को 250 मिलियन डॉलर में बेचेंगे। इंडियन करंसी के हिसाब से ये कीमत करीब 1700 करोड़ रुपये हुई।

पढ़ें इसे भी : ओबामा की नकल करते पकड़े गए अमेरिका के नए राष्ट्रपति ट्रंप

बंगले में मिलेंगी ये खासियतें
अब आपको बतातें हैं 38 हजार स्क्वायर फीट पर फैले इस बंगले की खासियत। इसकी खासियत के रूप में सबसे पहली बात तो यही जाननी जरूरी है कि अमेरिका के इतिहास में ये अब तक की सबसे महंगी प्रॉपर्टी है। इस बंगले में 12 लग्जीरियस बैडरूम और 21 बाथरूम दिए गए हैं। इनके अलावा इसमें 3 किचन और एक मूवी थिएटर भी बना हुआ है। यहां आपको एक बड़ा सा स्वीमिंग पूल भी मिलेगा। ये पूल करीब 85 फुट में फैला हुआ है।

बिकने को तैयार है अमेरिकी इतिहास का ये सबसे महंगा बंगला,खरीदना है तो जानिए क्‍या-क्‍या है यहां
पढ़ें इसे भी : जल्लीकट्टू की तरह इन देशों में भी आयोजित होते हैं सांडों के ये रोमांचक खेल

ये भी होगा साथ में
इसके अलावा बंगले में आपको दुनिया भर की महंगी शराब का बेहतरीन कलेक्शन भी मिलेगा। सिर्फ यही नहीं ऐतिहासिक बंदूकों से लेकर करोड़ों रुपये की कीमत वाली दर्जनों घड़ियों का कलेक्शन भी यहां आपका इंतजार कर रहा है। यहां बना मूवी थिएटर पूरी तरह से ऑटोमैटिक है। यहां 500 स्क्वायर फुट पर फैला हुआ आधुनिक मशीनों से लैस जिम भी बना है। जिम के बाद यहां मौजूद जो आखिरी चीज आपको चौंकाने वाली है वो है यहां का कार कलेक्शन। इस कलेक्शन में 12 लग्जीरियस कारें हैं। इनकी कीमत 100 करोड़ के करीब है।   

पढ़ें इसे भी : गजब है: बियर पीने का बहाना या बियर योग का जमाना

International News inextlive from World News Desk

 

International News inextlive from World News Desk