ये भी हेडिंग हो सकती है--युवक की हत्या कर पांडु नदी में फेंका शव

- दो दिन से लापता था घाटमपुर निवासी युवक, बर्रा क्षेत्र में पांडु नदी में मिला शव

- धारदार हथियार से सिर, गर्दन और सीने में वार कर नदी में फेंका शव

KANPUR : बुधवार को बर्रा थानाक्षेत्र में पांडु नदी में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवक के शरीर पर धारदार हथियार के निशान के आधार पर पुलिस का कहना है कि हत्या कर शव को नदी में फेंका गया। मृतक की शिनाख्त करने के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी तो घर में कोहराम मच गया।

कानपुर में घर बनवा रहा था

पुलिस के मुताबिक घाटमपुर निवासी महेंद्र सिंह किसान हैं। उसका बेटा संदीप सिंह (27) प्राइवेट जॉब करता था। संदीप नौबस्ता आवास विकास हंसपुरम में रहकर मकान बनवा रहा था। वह दो दिन से लापता था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इसी बीच बुधवार को पुलिस को पांडु नदी में युवक के शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया तो पता चला कि शव संदीप का है। पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने बताया कि धारदार हथियार से युवक की गर्दन रेती गई है। साथ ही उसके सीने और सिर पर भी धारदार हथियार के निशान थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रथम दृष्टया उसकी हत्या कर शव को नदी में फेंका जाना प्रतीत हो रहा है।

लूट और अवैध संबंध में हुई हत्या!

संदीप कानपुर में रहकर मकान बनवा रहा था। इसलिए उसके पास हर समय 10 से 15 हजार रुपये रहता था। उसका पर्स और मोबाइल गायब है। इससे पुलिस को शक है कि लूट के इरादे से उसकी हत्या की गई हो। हालांकि अवैध संबंध को लेकर भी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस का मानना है कि इस तरह की हत्या अवैध संबंध या रंजिश में होती है।