इमेराल्ड बुद्धा मंदिर के पास है म्यूजियम

जनाब हम बात कर रहे हैं बैंकॉक मे बने इस अनोखे म्यूजियम की जहां थाईलैंड के पहले सीरियल किलर की ममी को सुरक्षित रखा गया है। यह सीरियल किलर सिर्फ बच्चों को ही अपना शिकार बनाता था। थाईलैंड में शिरीराज मेडिकल नाम का एक म्यूजियम है। यह इमेराल्ड बुद्धा मंदिर के पास स्िथत है। शिरीराज अस्पताल का निर्माण 19 शताब्दी में किया था। कुछ समय बाद इसी अस्पताल को म्यूजियम में तब्दील कर दिया गया। इसे म्यूजियम ऑफ डेथ भी कहा जाता है।

रखी है सबसे पहले सीरियल किलर की है ममी

इस म्यूजियम में थाईलैंड के पहले सीरियल किलर सी क्यूई की ममी रखी हुइ है। 1950 के दौरान इस सीरियल किलर ने 6 बच्चों की हत्या कर दी थी। इतना ही नही इस खतरनाक कातिल ने उन बच्चों का दिल और लिवर खा निकाल कर भी खा लिया था। इस खतरनाक सीरियल किलर की ममी को एक ग्लास के बॉक्स में रखा है। इस सीरियल किलर के पास मे ही दो और ममी भी रखी हुई हैं। जिन्होंने कई महिलाओं का रेप और मर्डर किया था।

लगाई जाती है ममी की प्रदर्शनी

इस अजीबोगरीब म्यूजियम में कुछ ऐसे बच्चों की ममी को भी सुरक्षित करके रखा गया है जिनकी मृत्यु का कारण ही किसी न किसी कारण से हो गई थी। इस म्यूजियम में थाईलैंड की डॉक्टर्स को कभी पता नही लग सका। इस म्यूजियम मे मेडिकल हिस्ट्री से संबंधित कई चीजों की प्रदर्शनी लगाई गई थी। म्यूजियम ऑफ डेथ में 6 स्थाई और कुछ अस्थाई प्रदर्शनियां भी लगाई गई हैं। यह म्यूजियम सिरीराज अस्पताल में स्थित है।

Weird News inextlive from Odd News Desk

Weird News inextlive from Odd News Desk