डोमिनिकन रिपब्लिक में स्थित है गांव

सेलिनास नाम कस यह गांव डोमिनिकन रिपब्लिक में स्थित है जहां लड़कियां टीनऐज तक आते-आते लड़का बन जाती हैं। उनका पूरा शरीर खुद ब खुद बदल जाता है। प्राइवेट पार्ट भी लड़कों जैसा हो जाता है। दरअसल सैलिनास गांव में एक अजीबोगरीब बीमारी ने बच्चों को अपनी चपेट में ले रखा है। इस बीमारी के कारण बच्ची बड़े होते-होते लड़का बन जाते है। गौरतलब है कि इस बीमारी के चलते लड़कों का लिंग न के बराबर या फिर बेहद छोटे आकार का होता है जिससे यह नहीं पता चल पाता कि बच्चा लड़का पैदा हुआ है या फिर लड़की।

अनुवांशिक विकार के चलते होती है समस्या

डॉक्टरों का कहना है कि ऐसा गर्भावस्था के दौरान आनुवंशिक विकार के कारण गर्भस्थ शिशु को जरूरी एंजायम न मिल पाने का कारण होता है। इसकी वजह से डिहायड्रो टेस्टोस्टेरोन सेक्स हार्मोन ठीक से बन नहीं पाते हैं। इसी चलते 12 साल के बाद ही यह लिंग ठीक से बन पाता है। जॉनी पहनता था स्कर्ट बचपन में इस बीमारी से पीडित 24 वर्षीय जॉनी ने बताया कि बचपन में उसके मां-बाप को पता ही नहीं चल पाया कि वह लड़का पैदा हुआ है या लड़की। वह स्कर्ट पहनकर स्कूल जाता था। फिर जब वह पूरी तरह लड़का बना तब उसे अपनी जिंदगी से प्यार हुआ।

Weird News inextlive from Odd News Desk