-पुलिस कर्मियों को किए गए स्ट्रेस से निपटने के टिप्स

-जीवीके 108 के माध्यम से आयोजित हो रही वर्कशॉप

>dehradun@inext.co.in

DEHRADUN : पुलिस कर्मियों को स्पेशल ट्रेनिंग देने के उद्देश्य से आयोजित चार दिवसीय वर्कशॉप में दूसरे दिन फ्राइडे को पुलिस कर्मियों को व्यवहारिक प्रशिक्षण व स्ट्रेस मैनेजमेंट की जानकारी दी गई। वर्कशॉप जीवीके क्08 की मदद से आयोजित की जा रही है। जिसमें गढ़वाल रेंज के पुलिस कंट्रोल रूम में तैनात छह दर्जन से अधिक पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

त्वरित कार्रवाई करना जरूरी

डीआईजी गढ़वाल रेंज अमित सिन्हा ने बताया कि दूसरे दिन क्08 के राजेन्द्र गुप्ता व अमित शर्मा ने पुलिस कर्मियों को व्यवहारिक प्रशिक्षण व स्ट्रेस मैनेजमेंट के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम जनता और पुलिस के बीच सीधे संवाद करने का माध्यम है। जहां पर स्ट्रेस फ्री होकर पुलिस कर्मियों को काम करना चाहिए। उन्होंने बताया कि वर्कशॉप में पुलिस कर्मियों को यह बताया गया कि वे पीडि़त व्यक्ति से किस तरह से बात करें। उन्हें कैसे विश्वास दिलाए कि पुलिस उनके साथ है, लेकिन ध्यान रहे कि मात्र विश्वास दिलाने से ही कुछ नहीं होगा। कार्रवाई भी त्वरित गति से की जाए। इस दौरान कार्यशाला में क्08 के वरिष्ठ अधिकारी सुनील बिंजोला सहित पुलिस के कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।