- गंजमुरादाबाद में शोभायात्रा निकालने की नई प्रथा न शुरू होने पर डटा रहा प्रशासन

- भारी पुलिस बल ने विहिप कार्यकर्ताओं को नर्मदेश्वर मंदिर में ही घेरे रखा

UNNAO:

कोतवाली क्षेत्र के ़कस्बा गंज मुरादाबाद में विश्व हिन्दू परिषद् के कार्यकर्ताओं की नगर में नयी परंपरा डालने के मंसूबों पर पानी फेर दिया गया। भारी पुलिस बल लगाकर कार्यकर्ताओं को श्रीरामशोभा यात्रा निकालने ही नहीं दी गई। इस दौरान विश्व¨हदू परिषद के कार्यकर्ता पूरे दिन नगर के नर्मदेश्वर मंदिर पर मौजूद रहकर जयश्री राम के भजन करते रहे।

शोभायात्रा के साथ जन्मोत्सव

नगर के विश्व¨हदू परिषद कार्यकर्ता गिरिधर दीक्षित, अजय तिवारी, वीरेंद्र कुशवाहा, टीकाराम राजपूत व अजय कुशवाहा आदि लोग शनिवार नगर में श्रीराम शोभायात्रा निकालकर श्रीराम जन्मोत्सव मनाना चाहते थे। यहां उल्लेखनीय है कि उक्त लोग नगर में यह शोभायात्रा निकालने के लिए पिछले कई वर्षों से प्रयासरत हैं, लेकिन प्रशासन उन्हें नगर में कोई नई परंपरा डालने की अनुमति नहीं दें रहा है। तीन वर्ष पूर्व बिना अनुमति के शोभायात्रा निकालने पर लगभग एक दर्जन लोगों को जेल भी जाना पड़ा था। इसबार शोभा यात्रा निकालने के लिए इन लोगों ने पूर्व में ही हाईकोर्ट में एक याचिका डाली थी।

डीएम के विवेक पर छोड़ा फैसला

हाईकोर्ट ने उक्त निर्णय जिलाधिकारी के विवेक पर छोड़ दिया। जिलाधिकारी ने शोभायात्रा निकालने की अनुमति नहीं दी। इसके बावजूद भी विश्व ¨हदू परिषद के कार्यकर्ता शोभायात्रा निकालने के लिए ब्लाक कार्यालय के पास स्थित नर्मदेश्वर मंदिर पर शनिवार सुबह जमा हो गए, जहां वह लोग हर हाल में शोभायात्रा निकालने का निर्णय लेकर जमे रहे। इसपर पहले से ही सक्रिय प्रशासन ने नगर में भारी पुलिस बल के साथ पीएसी लगाकर उन लोगों को मंदिर परिसर में ही पूरे दिन घेरे रखा और बाहर नहीं निकलने दिया। मजबूर विहिप कार्यकर्ता मंदिर परिसर में ही रूककर पूरे दिन जयश्री राम का जाप जोर-जोर से करते रहे। इस संबंध में उपजिलाधिकारी सरजू प्रसाद शुक्ल ने बताया कि उक्त नगर में कभी भी श्रीराम शोभा यात्रा नहीं निकली है। इसलिए प्रशासन ने नई परंपरा डालने से रोक लगा दी है।