लड़के के निकली 7 इंच लंबी पूंछ

मामला नागपुर का है जहां एक 18 साल के लड़के के 7 इंच लंबी पूंछ उसके बैक पर निकली है। यह पूंछ तो बचपन से थी पर जैसे-जैसे लड़का बड़ा हुआ पूंछ भी बड़ी होती गई। जब वह 18 साल का हुआ तो पूंछ 7 इंच की हो गई। पूंछ के कारण लड़के को सामान्य जीवन जीने मे कई कठिनाईयां आ रहीं थी। जब लड़के के परिजनों ने डॉक्टर से बात की तो डॉक्टर्स ने बताया कि आगे पूंछ होने से उसके निचले हिस्से मे दिक्कत हो सकती है। जिसके बाद डॉक्टरों की एक टीम ने ऑपरेशन के जरिए पूंछ को हटा दिया। पूंछ हटाए जाने के बाद वह काफी खुश है।

छह डॉक्टरों की टीम ने किया ऑपरेशन

लड़के का ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर प्रमोद गिरी ने बताया कि उसके परिजनो ने शुरु से ही उसकी इस समस्या को नजरअंदाज किया। अगर यह पूंछ कुछ साल और रह जाती तो लड़के की रीढ़ की हड्डी मे दिक्कत शुरु हो जाती। छह डॉक्टरों की एक टीम ने दो घंटे चले ऑपरेशन के बाद लड़के की रीढ़ की हड्डी से पूंछ को सवाधानी पूर्वक अलग कर दिया। ऑपरेशन से पहले लड़के ने अपनी कमर मे दर्द की शिकायत की थी। लड़के को पूंछ होने से कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। वह जब बैठता था तो उसे कपड़ो मे अपनी पूंछ को एडजेस्ट करना पड़ता था।

Weird News inextlive from Odd News Desk

Weird News inextlive from Odd News Desk