2017 में लॉन्‍च होने वाली ये 10 बाइकें आपको देंगी राइड का अलग ही मजा
2017 यामाहा एससीआर 950
यमाहा की बाइक्स वैसे भी दुनियाभर में फेमस हैं। 2017 में इसकी नई बाइक राइडर्स के लिए शोरूम में मौजूद होगी। इसका नाम होगा यामाहा एससीआर 950। क्लासिक लुक्स के दीवानों को ये बाइक जरूर पसंद आएगी। इसमें आपको 942 सीसी की क्षमता वाला एयर कूल्ड एसओएचसी 60 डिग्री ट्विन इंजन लगाया गया है। इसको बेहद स्मूद 5 स्पीड ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है। बाइक में 12 लीटर का फ्यूल टैंक लगाया गया है। एक लीटर फ्यूल टैंक में ये करीब 22 किलोमीटर की दूरी तय कर सकेगी। इसकी कीमत भारतीय बाजार में करीब 5 लाख बताई गई है।


2017 में लॉन्‍च होने वाली ये 10 बाइकें आपको देंगी राइड का अलग ही मजा
2017 सुजुकी वैन वैन 200
इस बाइक का लुक आपको 1970 की याद दिला देगा। हालांकि इस बाइक में आप ज्यादा पावर की अपेक्षा बिल्कुल मत करिएगा। कारण है कि इसमें आपको सिर्फ 199बब सिंगल सिलेंडर इंजन मिलेगा। अब क्योंकि इसका वजन 282 पाउंड है, इसलिए इसपर सफर का मजा आपके लिए दोगुना होगा। दरअसल इसको बनाया ही गया है चौड़ी और बड़ी सीट पर एक आरामदायक सफर के लिए। हां, ये जरूर है कि लंबे सफर के लिए इसमें आपको ज्यादा फ्यूल की जरूरत पड़ेगी। इसकी कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई गई है।


2017 में लॉन्‍च होने वाली ये 10 बाइकें आपको देंगी राइड का अलग ही मजा
2017 Triumph Street Cup
क्लासिक स्टाइल में ये बाइक आपके लिए हो सकता है कि जरा महंगी पड़े, लेकिन इसका एक्सपीरियंस भी आपके लिए जबरदस्त होगा। पिछले साल कंपनी ने  Bonneville lineup को कई तरह से रीडिजाइन और मॉर्डनाइज किया था। उसके इंजन साइज और पावर आउटपुट्स में बदलाव किए गए थे। ये नई Street Cup उन्हीं बदलावों पर बेस्ड है। ये पिछली बाइक का ट्यून्ड किया हुआ 900cc वर्जन है। बाइक के सीट का शेप ऐसा है कि राइडर जरा नीचे और पीछे बैठने वाले की हाइट जरा ऊपर की ओर होती है। इसकी कीमत करीब 7 लाख रुपये बताई गई है।

पढ़ें इसे भी : रॉयल एनफील्ड ने अब लॉन्च की एडवेंचरर बेस पर बनी बाइक एनफील्ड हिमालयन


2017 में लॉन्‍च होने वाली ये 10 बाइकें आपको देंगी राइड का अलग ही मजा
2017 Honda CBR500R
हॉन्डा की बाइक्स आमतौर पर भी लोगों की पहली पसंद में शुमार होती है। सॉलिड हैंडलिंग, बेहतरीन साइज और अपेक्षाकृत कम कीमत पर हॉन्डा की ये बाइक भी आपको पसंद आने वाली है। बाइक पर आपको 471cc इंजन मिलेगा। इसके साथ ही इसका सस्पेंसन बेहद आरामदायक है। आप भी अगर नई स्टाइल और लुक के फैन हैं, तो ये बाइक भी आपके लिए नंबर वन पर होगी। इसकी कीमत 4 लाख रुपये के करीब बताई गई है।


2017 में लॉन्‍च होने वाली ये 10 बाइकें आपको देंगी राइड का अलग ही मजा
2017 Kawasaki Z125 PRO
2014 में हॉन्डा की उतारी मिनी बाइक तो आपको याद होगी। उस बाइक को लोगों ने पसंद भी खूब किया। कंपनी की ये नई बाइक कावासाकी Z125 PRO उसी का अल्ट्रा कॉम्पैक्ट और लाइट मॉडल है। हालांकि कीमत के हिसाब से ये अब तक की सबसे कम कीमत वाली बाइक है। बाइक की सीट भी राइडर के लिए बेहद आरामदायक है। बाइक पर आपको 125cc सिंगल सिलेंडर इंजन मिलेगा। इसकी कीमत 2 लाख के करीब बताई गई है।

पढ़ें इसे भी : इंपोर्टेड बाइक्स व कार को फीचर्स ही नहीं, कीमत में भी टक्कर देगा ये स्कूटर


2017 में लॉन्‍च होने वाली ये 10 बाइकें आपको देंगी राइड का अलग ही मजा
2017 Victory Octane
विक्टरी की बाइक्स में वैसे भी हर बार कुछ खास बदलाव नहीं होता। इस बार आने वाले बाइक के इस नए मॉडल में हल्का सा मैकेनिकल मेकअप जरूर किया गया है। वैसे ऐसा होना कुछ बुरा भी नहीं है। कारण है कि इसकी मॉडल्स को राइडर्स ऐसे भी पसंद करते हैं। उनमें कुछ बड़े बदलावों की जरूरत नहीं है। ये 1200 लिक्विड कूल्ड वी-ट्विन मॉडिफाइड वर्जन है। ये बाइक 104 हॉर्सपावर की है। इसकी कीमत 6 लाख के आसपास बताई गई है।


2017 में लॉन्‍च होने वाली ये 10 बाइकें आपको देंगी राइड का अलग ही मजा
Ducati Supersport
टेक्नोलॉजी, पावर और शार्प हैंडलिंग में ये बाइक आपको बेहतरीन रिस्पॉन्स देने वाली है। इसको देखने वालों के मन में एक सवाल जरूर उठेगा कि क्या ये एक स्पोर्ट्स बाइक है या फिर इसमें और बाइक की तरह आराम भी मिलेगा। जवाब है, आराम भी मिलेगा। दरअसल डुकाटी को एक स्पोर्ट्स बाइक की तरह डिजाइन किया गया है, लेकिन ये आपकी रोज की राइड के लिए भी बिल्कुल परफेक्ट है। बाइक में आपको 937 cc का जबरदस्त इंजन मिलेगा। इसकी कीमत 8 लाख रुपये बताई गई है।  

पढ़ें इसे भी : यामाहा ने बाइक्स के शौकीनों के लिए पेश की 46,000 रुपये में सैल्यूटो आरएक्स


2017 में लॉन्‍च होने वाली ये 10 बाइकें आपको देंगी राइड का अलग ही मजा
2017 Moto Guzzi V7 Stone II
गौर करिए बाइक के नाम के आखिर में ।। लगा है। कहने का मतलब साफ है कि जो खासियत आपको नई V7 बाइक में मिली थीं। इस बार उनके कुछ इजाफा जरूर होगा। बाइक में आपको आधी इंच नीचली सीट और बेहतर इंजन मिलेगा। इंजन की बात करें तो ये 750cc का होगा। इसपर आपको पिछली 5 को बदलकर 6 स्पीड ट्रांसमिशन मिलेगा। बाइक की स्पीड को देखते हुए आपको इसमें बेहतर हॉसपावर मिलेगा। ये कोई स्पोर्ट्सबाइक नहीं है। इसके बावजूद राइड में ये आपको कुछ वैसा ही सुख देगी। इसकी कीमत 6 लाख रुपये बताई गई है।


2017 में लॉन्‍च होने वाली ये 10 बाइकें आपको देंगी राइड का अलग ही मजा
2017 Harley-Davidson Road Glide
कीमत में ये बाइक जरा महंगी जरूर है, लेकिन इसपर राइड का एक अलग ही मजा है। ये कंपनी में अब तक की सबसे बड़ी बाइक है। बाइक पर आपको 1753 cc वी-ट्विन इंजन मिलेगा। लुक के आधार पर ये बाइक अब तक की सबसे डिफ्रेंड बाइक दिखाई देती है। लंबी या छोटी हर तरह की राइड पर इसका अपना एक अलग ही मजा है। फ्यूल इकोनॉमी में ये भी सबसे जबरदस्त है। इसकी कीमत 12 लाख के आसपास बताई गई है।


2017 में लॉन्‍च होने वाली ये 10 बाइकें आपको देंगी राइड का अलग ही मजा
2017 BMW G310R
केटीएम ड्यूक 390 को बीएमडब्ल्यू जी 310 आर से कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद है। यह बीएमडब्ल्यू-टीवीएस पार्टनरशिप में आने वाली पहली बाइक होगी। इसमें 313 सीसी सिंगल सिलिंडर, लिक्विल कूल्ड, 4 वॉल्व पेट्रोल इंजन लगा होगा, जो 34 बीएचपी की अधिकतम पॉवर और 28 एनएम का टॉर्क देगा। बाइक की कीमत 1.8 लाख से 2 लाख रुपये तक हो सकती है।

Business News inextlive from Business News Desk

 

 

Business News inextlive from Business News Desk