PATNA: बिहार पुलिस को लेकर अब सोच बदलनी पड़ेगी क्योंकि एक दिन पहले जहां वरीय अफसरों ने ही अपने विभाग को भ्रष्ट बताया था उसी विभाग में ऐसे भी जांबाज हैं जो माटी का मान राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा रहे हैं। बिहार पुलिस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष को मिले सम्मान ने साबित कर दिया है कि कमजोर पुलिस नहीं बल्कि सिस्टम है। अगर सही दिशा मिले तो बिहार पुलिस भी देश की टॉप पुलिसिंग की रैंकिंग में सबसे ऊपर होगी।

- टॉप क्भ् में बिहार के जांबाज

समाज में बदलाव के लिए बेहतर काम करने वालों का मान बढ़ाने के लिए हर वर्ष विश्व स्काउट गाइड दिवस पर बड़ा सम्मान लार्ड वेंटेन पॉवेल नेशनल पुरस्कार दिया जाता है। वर्ष ख्0क्7 के पुरस्कार के लिए दिल्ली के सिरीफोर्ड ऑडिटोरियम में जम्मू एंड कश्मीर के राज्यपाल एनएन बोहरा ने विभन्न क्षेत्रों में समाज सेवा करने वाले देश के क्भ् लोगों को सम्मानित किया है। इस सूची में राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से सम्मानित बिहार पुलिस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मृत्युंज्य कुमार सिंह भी शामिल थे। ये पुरस्कार उन्हें समाज सेवा तथा जनता के प्रति पुलिस विभाग की कार्यशैली में सुधार के लिय आवाज उठाने के लिए मिला है।

- इन्हें मिला सम्मान

मृत्युंज्य कुमार सिंह, अंतरराष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक, नृत्यांगना डोना गांगुली

देबाश्री रॉय, महिमा चौधरी, रितेश देशमुख, श्वेता आनंद, पूजा श्री, कॉमेडी किंग दीपक रजा

नितिन तिवारी, आलोक मित्तल, मिंटू चटर्जी, दीपिका कुमारी, रितु झा, चिरंजीत कुमार शर्मा

सम्मान पाकर गौरवान्वित हूं। पुलिस का जनता के साथ तालमेल जरुरी है। क्योंकि एक दूसरे के विश्वास से ही लोकतंत्र मज़बूत होगा।

- मृत्युंजय कुमार सिंह, प्रदेश अध्यक्ष

बिहार पुलिस एसोसिएशन