19वीं सदी में पैदा हुई यह महिला आज भी है जिंदा,रोजाना खाती है ये अंडे

19वीं सदी में पैदा हुईं

नार्दन इटली के वर्बेनिश शहर में रहने वाली एम्मा मोरानो 19वीं सदी में पैदा हुईं थीं। एम्मा के जन्म की तारीख 29 नवबंर 1899 है। एम्मा इस दुनिया में अकेली जीवित महिला हैं जो दो सदी पहले जन्मीं। इतनी उम्र के बावजूद वह ज्यादा चलफिर तो नहीं सकतीं इसलिए एम्मा की देखभाल के लिए केयर टेकर उनके साथ रहती हैं।

19वीं सदी में पैदा हुई यह महिला आज भी है जिंदा,रोजाना खाती है ये अंडे

रोजाना दो कच्चे अंडे खाती हैं

अपनी लंबी उम्र के बारे में एम्मा बताती हैं कि, कई साल पहले वह चेकअप के लिए डॉक्टर के पास गईं थीं। डॉक्टर ने उन्हें रोजाना दो कच्चे अंडे खाने की सलाह दी। जिसको वह अभी तक फॉलो करती हैं।

19वीं सदी में पैदा हुई यह महिला आज भी है जिंदा,रोजाना खाती है ये अंडे

कोई नहीं बचा जिंदा

आठ भाई-बहनों में सबसे बड़ी मोरानो का कोई भी भाई-बहन अब जिंदा नहीं है। मोरानो जानती है कि इस ऐतिहासिक जन्मदिन को एक समारोह के तौर पर मनाया जाएगा और लोग उनके बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं। मोरानो एकांतवासी प्रवृति की महिला हैं। वर्ष 1938 में उनका इकलौता बेटा गुजर गया था जिसके कुछ ही दिनों के बाद उन्होंने अपने हिंसक पति को छोड़ दिया था। तभी से मोरानो अकेली ही रहती हैं।

19वीं सदी में पैदा हुई यह महिला आज भी है जिंदा,रोजाना खाती है ये अंडे

घर पर करवाती हैं इलाज

एम्मा ने अपने 117th birthday में केक तक नहीं खाया। इस बारे में एम्मा ने बताया कि पिछले बार उन्होंने केक खाया था लेकिन उसके बाद तबीयत खराब हो गई थी। यही नहीं एम्मा को एक बार bronchitis हो गया था। लेकिन उन्होंने अपना इलाज घर पर भी करवाया।

19वीं सदी में पैदा हुई यह महिला आज भी है जिंदा,रोजाना खाती है ये अंडे

ज्यादातर समय सोती रहती हैं एम्मा

एम्मा दिमाग से तो काफी तेज हैं। लेकिन इतनी उम्र होने के बाद उनको सुनाई कम देने लगा है। इसके साथ ही उनको ज्यादा बोलने में भी दिक्कत आती है। घर पर रहते हुए वह ज्यादा देर तक टीवी भी नहीं देख पाती। एम्मा की देखभाल कर रहे डॉक्टर की मानें तो वह ज्यादातर समय सोने में गुजारती हैं।

Weird News inextlive from Odd News Desk

Weird News inextlive from Odd News Desk