- 12वें विंडरमेयर थिएटर फेस्ट का आज से आगाज, 2 फरवरी तक होगी परफॉर्मेंस

<

- क्ख्वें विंडरमेयर थिएटर फेस्ट का आज से आगाज, ख् फरवरी तक होगी परफॉर्मेंस

BAREILLY:

BAREILLY:

दयादृष्टि रंग विनायक रंग मंडल के क्ख्वें विंडरमेयर थिएटर फेस्ट का आगाज वेडनसडे को होगा। विंडरमेयर के ब्लैक बॉक्स थिएटर में ख्भ् जनवरी से ख् फरवरी तक रंगमंच के सूरमा और बॉलीवुड एक्टर्स प्ले में नजर आएंगे। इसमें कुमुद मिश्रा, मनोज कौल, अश्वथ भट्ट, मोना अम्बेगाओंकार, अधीर भट्ट सरीखे नामचीन रंगमंच और बॉलीवुड एक्टर्स अपने अभिनय का जादू बिखेरेंगे। थिएटर फेस्ट की परफॉर्मेस शाम 7 बजे से होगी। जानकारी दयादृष्टि रंग विनायक के चेयरमैन डॉ। बृजेश्वर सिंह, सीईओ शिखा सिंह और नवीन कालरा ने दी।

कुछ ऐसा रहेगा शेड्यूल

थिएटर फेस्ट में ख्भ् जनवरी को बरेली के रंग विनायक रंगमंडल ग्रुप का प्ले पलादिन, ख्म् को मुंबई के अरण्य ग्रुप का प्ले चुहल, ख्7 को दिल्ली के द होशरुबा रिपर्टरी का प्ले किस्सेबाजी, ख्8 को बैंगलोर के इंडियन एसेंबल ग्रुप का प्ले मुक्तिधाम, ख्9 को बैंगलोर के इंडियन एसेंबल ग्रुप का प्ले कौमुदी, फ्0 को मुंबई के डी फॉर ड्रामा ग्रुप का प्ले कांड, फ्क् को दिल्ली के थिएटर गैराज प्रोजेक्ट ग्रुप का प्ले एक मुलाकात मंटो से, क् फरवरी को दिल्ली के द हमसफर ट्रस्ट ग्रुप का प्ले एक माधव बॉग, ख् को रंगविनायक रंगमंडल ग्रुप का प्ले मैकबेथ की उम्दा परफॉर्मेस रोमांचित करेंगी।

कौन से हैं प्ले और क्या रहेगा खास

चुहल - प्ले रोमांटिक कॉमेडी है। जिसमें बॉलीवुड के फेम एक्टर मानव कौल की दमदार लेखनी और निर्देशन दर्शक देखेंगे। दो अलग-अलग शहरों के रहने वाले लोगों की चुहलबाजी भीे गुदगुदाएगी।

किस्सेबाजी - निर्देशक दानिश हुसैन ने प्ले में पारंपरिक कथावाचन शैली को उभारा है। बहुभाषीय मंच पर बहुभाषीय कलाकारों की प्रस्तुतियां लोगों को दो भाषाओं में सुनने को मिलेंगी।

मुक्तिधाम - नाटककार और निर्देशक अभिषेक मजूमदार ने इस प्ले में दर्शाया है कि 88वीं सदी में बौद्ध धर्म चरम पर पहुंचकर पतन की ओर जा रहा था। कहानी में फेम बॉलीवुड एक्टर कुमुद मिश्रा की परफॉर्मेस देखने काे मिलेगी।

कौमुदी - नाटककार व निर्देशक अभिषेक मजूमदार ने प्ले में पिता-पुत्र के बीच टकराव और उलझन की स्थिति को दिखाने का प्रयास किया है। यहां भी एक्टर कुमुद मिश्रा की दमदार परफॉर्मेस देखने काे मिलेगी

कांड - बॉलीवुड एक्टर व नाटककार अधीर भट्ट के इस प्ले में भी एक्टर कुमुद मिश्रा परफॉर्म करेंगे। यह प्ले पहली बार विंडरमेयर थिएटर फेस्ट में रंगमंच पर दिखेगा। एक घटना के जरिए पूरी कहानी पर रोशनी डाली जाएगी।

एक मुलाकात मंटो से - बॉलीवुड एक्टर अश्वथ भट्ट की परिकल्पना और निर्देशन का कमाल इस प्ले में दिखाई देगा। प्ले भारतीय उपमहाद्वीप के विभाजन से दौरान सआदत हसन मंटो की जीवनी से प्रेरित है।

एक माधव बॉग - प्ले में मूवी व सीरियल एक्ट्रेस मोना अम्बेगाओंकार की दमदार एक्टिंग दिखेगी। डायरेक्टर विजय केंकरे ने प्ले में समलैंगिक संबंध को मां के नजरिए से देखने के प्रयास को दशर्1ाता है।

मैकबेथ - रंग विनायक रंगमंडल के कलाकारों की दमदार परफॉर्मेस और डायरेक्टर मोहित सोलंकी की निर्देशन क्षमता प्ले में दिखेगी। जिसमें व्यक्ति की महत्वाकांक्षा के बढ़ने से विनाश तक की दास्तां दर्शक देखेंगे।