- इस साल 15 जुलाई तक हो चुकी चोरी की 190 घटनाएं

- शुक्रवार को धोरणखास में एक घर से सोने-चांदी के गहने चोरी

- गुरुवार को सेलाकुई शोरूम से 2 लाख के मोबाइल हुए चोरी

190 चोरी के मामले 15 जुलाई तक आए सामने

145 मामलों का पुलिस कर चुकी है खुलासा

45 मामलों की जारी है पड़ताल

DEHRADUN: दून में चोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। शुक्रवार देर रात धोरणखास में चोरों ने एक घर से सोने-चांदी के गहने उड़ा लिए। राजपुर रोड पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इससे पहले गुरुवार को भी चोरों ने सेलाकुई की एक मोबाइल शॉप से दो लाख के मोबाइल चोरी किए थे। इस साल क्भ् जुलाई तक चोरी के क्90 मामले सामने आए हैं।

सोने-चांदी के गहने उड़ाए

धोरणखास की रहने वाली महिला किशवर शेख ने राजपुर रोड थाने में मामला दर्ज करवाया कि उसके घर से अज्ञात चोरों ने सोने-चांदी के गहने और सामान चोरी कर लिया। बताया कि वह और उसकी बेटी दोनों टीचर हैं और वे शुक्रवार को स्कूल गए थे। वापस लौट कर देखा तो घर का ताला टूटा हुआ था और सामान बिखरा हुए था। महिला ने बताया कि घर से सोने के गहने और चांदी का सामान गायब था। राजपुर रोड थानाध्यक्ष हरि ओम चौहान ने बताया कि उन्होंने घर व आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज चेक किये हैं, जिनमें चार संदिग्ध देखे गए हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही चोर दबोच लिए जाएंगे।

ब्भ् चोरियों का नहीं हुआ खुलासा

दून में चोरियों का सिलसिला लगातार जारी है। गुरुवार को भी चोरों ने सेलाकुई में एक मोबाइल शोरूम से दो लाख के मोबाइल चुरा लिए। चोरों ने पहले दुकान की रेकी की और रात को चोरी को अंजाम दिया। इस तरह से दून में इस साल क्भ् जुलाई तक चोरी के क्90 मामले दर्ज हुए हैं। पुलिस इनमें से क्ब्भ् मामलों का खुलासा कर चुकी है जबकि ब्भ् मामलों का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।

दून में किस साल कितनी चोरी

साल मामले खुलासे लंबित

ख्0क्भ् ब्08 ख्ब्भ् क्म्फ्

ख्0क्म् ब्ख्क् ख्80 क्ब्क्

ख्0क्7 क्90 क्ब्भ् ब्भ् (मामले क्भ् जुलाई तक)