-कैंट और खोराबार एरिया में हुई चोरियां

-पुलिस गश्त को धता बताकर उड़ा रहे माल

GORAKHPUR: शहर में चोरी की वारदातें थम नहीं रही हैं। शुक्रवार रात कैंट और खोराबार एरिया में ताला तोड़कर चोरों नकदी सहित लाखों रुपए का सामान गायब कर दिया। ताला टूटने की सूचना पर पुलिस जांच में जुटी है। पहले की तरह जल्द से जल्द चोरों को पकड़ने का दावा पुलिस ने किया।

विदेश में रहते हैं उपेंद्र

कैंट एरिया के अभिषेक नगर, शिवपुर में सीवान निवासी उपेंद्र कुमार शुक्ल का मकान है। विदेश में रहने वाले उपेंद्र विदेश में रहते हैं। उनके भाई धर्मेद्र मकान पर रहते हैं। मां के निधन पर वह अपने गांव चले गए थे। शुक्रवार रात मौका देखकर चोरों ने उनके मकान का ताला तोड़ दिया। दो कमरों में रखी नकदी और गहनों सहित करीब चार लाख रुपए का माल लेकर चोर फरार हो गए। शनिवार को लोगों को चोरी की जानकारी हुई। घर के पास ही ताला तोड़ने वाला राड भी मिला।

मकान मालिक को दी सूचना

खोराबार एरिया के आजाद नगर, मानसपुरम कॉलोनी में चोरों ने ताला तोड़कर 20 हजार रुपए नकद सहित करीब डेढ़ लाख की ज्वेलरी गायब कर दी। शनिवार सुबह पड़ोसियों के शोर मचाने पर चोरी की जानकारी हुई। सिकरीगंज के बढ़नी निवासी शिथाध्य पांडेय दवा कंपनी में काम करते हैं। वह किराए पर मकान लेकर रहते हैं। पिता का निधन होने पर वह शुक्रवार को पत्‍‌नी संग गांव चले गए। शुक्रवार रात मौका पाकर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। बगल में रहने वाले लोगों ने मकान मालिक को सूचना दी। पुलिस और फॉरेसिंक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।