- पुलिस ने किया एक गिरोह का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार

- दिन में फेरी, कबाड़ी वाला बनकर करते थे घरों की रेकी

- आरोपियों से 11 बाइक, 3 लैपटॉप, 1 मोबाइल, 2 एलईडी, 5 सिलेंडर बरामद

DEHRADUN: दिन में फेरी, कबाड़ी वाला बन शहर की रेकी कर रात को चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक गिरोह का दून पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जिनकी निशानदेही पर पुलिस ने क्क् बाइक, फ् लेपटॉप, क् मोबाइल, ख् एलईडी, भ् गैस सिलेंडर बरामद किए।

चेकिंग को दौरान दबोचे ब् सदस्य

एसपी सिटी प्रदीप राय ने बताया कि लंबे समय से शहर में बंद घरों में चोरी की घटनाएं सामने आ रही थीं। एसएसपी ने इन मामलों के खुलासे के लिए पुलिस की टीम गठित करवाई थी। बुधवार को मुखबिर की सूचना पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग शुरू की गई। इसी दौरान पथरीबाग चौक पर ख् बाइकों पर सवार ब् लड़कों को पुलिस ने संदेह होने पर रोका। उनसे बाइक के कागज दिखाने को कहा तो वे कागज नहीं दिखा पाए। लड़कों से ख् लैपटॉप, क् एलईडी भी बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि उन्होंने ये वाहन और सामान पटेल नगर क्षेत्र से चोरी किया है, जिसे वे बेचने जा रहे थे।

झुग्गी-झोपडि़यों में रहते हैं आरोपी

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चोरी की बाइक वे अपने साथी मैकेनिक एहसान निवासी भगत सिंह कॉलोनी, रायपुर को बेचते हैं। जहां बाइकों को कटवाया जाता है और चेसिस व इंजन नंबर डाई से दबा दिया जाता है। आरोपियों ने बताया कि वे मूल रूप से बिजनौर के रहने वाले हैं और ब्राह्मणवाला, झुग्गी झोपडि़यों में किराए पर रहते हैं।

दिन में करते थे रेकी

आरोपियों ने बताया कि वे दिन में फेरी वाला, पुताई मजदूर और कबाड़ी का काम करते हैं। दिन के समय वे बंद घरों, सुनसान घरों की रेकी करते थे और कबाड़ बेचने या पुताई करवाने को लेकर बातचीत करते हुए घर में कितने लोग हैं इसका जायजा लेते थे। इसके बाद रात को वे चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। आरोपियों की पहचान आखिर, दानिश, शहजाद सलमान चारों निवासी थाना कीरतपुर, जिला बिजनौर यूपी, एहसान निवासी भगत सिंह कॉलोनी इंदर रोड थाना रायपुर देहरादून के रूप में हुई है।