-बिष्टपुर स्थित बैंक ऑफ बड़ोदा के पास की है घटना

-भुक्तभोगी सुनील अग्रवाल जुगसलाई का है व्यवसायी

-बिष्टपुर पुलिस कर रही है मामले की जांच

JAMSHEDPUR : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र अंतगर्त बैंक ऑफ बड़ौदा कैंपस से डीजीएम आवास (बैंक के पिछले दरवाजे जहां से रुपए लाए-ले जाए जाते हैं) के पास से चोरों न कार में रखे नौ लाख रुपये उड़ा लिए। जिसके बाद भुक्तभोगी द्वारा बिष्टुपुर थाने में शिकायत दर्ज करायी गई है। बिष्टुपुर पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। बताया जाता है कि भुक्तभोगी सुनील अग्रवाल जुगसलाई के व्यापारी हैं।

बैंक गए थे काम से

वे अपनी कार को पार्क कर बैंक किसी काम में गए हुए थे। वापस लौटने के बाद कार का शीशा टूटा देख कर उन्हें शक हुआ। इसके बाद उन्होंने देखा कि कार में रखा रुपयों से भरा बैग गायब है। उन्होंने आसपास के लोगों से भी इस संबंध में पूछताछ की। काफी खोजबीन के बाद भी उन्हें कुछ हासिल नहीं हुआ। इसके बाद सुनील अग्रवाल ने चोरी की जानकारी बिष्टुपुर थाना को दी। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। बिष्टुपुर पुलिस बैंक और आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटेज खंगालने में जुट गई है।

ग्रेड रिवीजन बहुत जल्द

टाटा वर्कर्स यूनियन के कर्मचारियों का बोनस और ग्रेड रिवीजन बहुत जल्द हो जायेगा। यूनियन के अध्यक्ष आर रवि प्रसाद ने कहा है कि क्0 नवंबर से पहले ग्रेड रिवीजन कर दिया जायेगा जबकि बोनस दो-तीन दिन में दे दिया जायेगा। यहां बता दें कि टाटा वर्कर्स यूनियन कार्यालय में फिलहाल ख्9 कर्मचारी कार्यरत हैं। इनका ग्रेड रिवीजन एक जनवरी ख्007 से ही लंबित है। बुधवार को टाटा स्टील में बोनस समझौता होने के बाद यूनियन के कर्मचारियों को आस जगी है कि यूनियन पदाधिकारी उनकी भी समस्या का हल करेंगे। गुरुवार को इस मुद्दे को लेकर कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष आर रवि प्रसाद से मिले भी हैं। कर्मचारियों का कहना है कि हमारा ग्रेड रिवीजन करीब ब्भ् माह से लंबित चल रहा है। पदाधिकारियों के ध्यान नहीं देने के कारण उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। कर्मचारियों में इसको लेकर काफी आक्रोश भी है।