ऐसे हैं रितिक
रितिक का जन्म 10 जनवरी को हुआ था। इस हिसाब से उनकी राशि कैप्रिकॉर्न हुई। मतलब मकर राशि। रितिक की उम्र इस समय 40 साल है। इसी के साथ वो अभी भी बेहद हैंडसम और यंग हैं। उनकी राशि के हिसाब से वह एक परफेक्ट हसबैंड मटीरियल हैं। ऐसे में उनका पूरा हक बनता है कि वो दूसरी शादी करें। एक ऐसे जीवनसाथी का हाथ थामें जो उनका हर हाल में साथ दे।

कभी नहीं लिया परिवार सहारा
रितिक, बॉलीवुड के बेहद जाने-माने परिवार से ताल्लुक रखते है। वहीं इनकी मकर राशि पर गौर करें तो ये उस तरह के इंसान हैं, जो कभी भी अपने कामों के लिए अपने परिवार के नाम का फायदा नहीं उठाते। इसका सच सामने भी है। बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने के लिए इन्होंने खुद अपनी मेहनत का हाथ थामा। वैसे इस बात का उदाहरण वो बचपन में ही दे चुके थे।

कहते हैं सितारे कि इसलिए अब रितिक को कर लेनी चाहिए दूसरी शादी

बचपन में ही दे दिया था उदाहरण
दरअसल बचपन में रितिक हकलाते थे। इस वजह से स्कूल में और दोस्तों के बीच इनका काफी मजाक भी उड़ाया जाता था। यहां भी रितिक उदास जरूर हुए, लेकिन इन्होंने उम्मींद और मेहनत का दामन नहीं छोड़ा। इसके लिए इन्होंने स्पीच थैरेपी की एकस्ट्रा क्लासेस लेनी शुरू की। खूब मेहनत की और अपनी इस बुरी आदत से फाइनली छुटकारा पा लिया। उसके बाद हाथ में दो अंगूठे होने को लेकर भी कई बार इनका मजाक बना, लेकिन इन्होंने उसको अपने लक का प्लस प्वाइंट मान लिया और तरक्की की राह पर बढ़ते रहे।   

ऐसे होते हैं मकर राशि वाले पति
अब बात करें अगर Capricorn husband (यानी मकर राशि वाले पति) की, तो उस हिसाब से वो एक भरोसेमंद और विश्वसनीय पति हैं। इनकी राशि के स्टार्स तो यही कहते हैं कि जिससे भी इनकी शादी होगी, अपनी पत्नी को ये खुश करने की हर आखिर कोशिश करेंगे। उसको सारे सुख देंगे। सितारे कहते हैं कि इनसे प्यार करने वाले को कभी वन वे ट्रैफिक नहीं मिलेगा। अपने प्यार के लिए इनके पास भी ढेर सारा प्यार होगा। सिर्फ यही नहीं अपने बच्चों के लिए भी इनके दिल में बहुत प्यार है। ये उनको बेहद केयर के साथ रखना जानते हैं।   

कहते हैं सितारे कि इसलिए अब रितिक को कर लेनी चाहिए दूसरी शादी

ऐसा होता है इनका स्वभाव
मकर राशि के लोग बहुत ही व्यवहारिक, यथार्थवादी, शांत और आधिकारिक स्वभाव के होते हैं। शादी के बाद इन लोगों को अपने फैमिली रिलेशनशिप को मेनटेन रखना बखूबी आता है। यही वजह है कि परिवार के बीच इनकी अच्छी बॉडिंग हमेशा देखने को मिलती है। इनका परिवार इनकी जिंदगी में बहुत अहम रोल प्ले करता है। इन लोगों की खासियत होती है कि ये प्रॉब्लम के दोनों पहलुओं को देखकर ही नतीजे पर पहुंचते हैं। उसका कोई हल निकालते हैं। बेवजह उसका ढिंढोरा नहीं पीटते। यही वजह है कि इन्होंने तलाक की बात पर अपनी पत्नी सुजैन का सार्वजनिक रूप से बदनाम नहीं किया। उनको लेकर किसी भी बात का कभी भी तमाशा नहीं बना।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk