पड़ोसन:
फिल्म पड़ोसन में महमूद ने म्यूजिक टीचर मास्टर पिल्लई की भूमिका निभाई थी। इसमें वह अपनी म्यूजिक स्टूडेंट सायरा बानो के प्यार में पड़ जाते हैं। उन पर फिल्माया गया गाना एक चतुर नार करके श्रृंगार...आज भी लोगों को हंसाने का काम करता है।



भूत बंगला:

महमूद की फिल्म भूत बंगला भी काफी पसंद की गई थी। इस फिल्म को देखकर भी आप लोट पोट हो जाएंगे। यह कॉमेडी हॉरर फिल्म है। इस फिल्म में उनका मोहन कुमार था। इसमें उनके साथ तनुजा ने अभिनय किया था।

 

 


बाम्बे टू गोवा:
फिल्म बाम्बे टू गोवा में महमूद ने कंडक्टर खन्ना का किरदार निभाया था। इनका ये रूप देख दर्शक खुद ब खुद हंसने लगते हैं। यह फिल्म बॉम्ब्वे से गोवा तक के सफर की कहानी बयां करती है। यह भी दर्शकों को हंसाने में आज भी विशेष भूमिका निभाती है।

 

लव इन टोकियो:
महमूद की फिल्म लव इन टोकियो भी यादगार है। इसमें इन्होंने महेश नाम के व्यक्ित का किरदार निभाया था। इस फिल्म में उनके साथ शुभा खोटे भी थी। इस फिल्म में उनकी भूमिका दर्शकों को बेहद आई थी।

 

गुमनाम:
1965 मे प्रदर्शित फिल्म 'गुमनाम' में महमूद ने एक बावर्ची की भूमिका निभायी थी। इस फिल्म में उन पर फिल्माया एक गीत 'हम काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले ...आज भी लोग गाते सुनाई दे जाते हैं।

 

 

 

जौहर महमूद इन गोवा:
इनकी ये फिल्म जौहर महमूद इन गोवा भी उनकी खास फिल्मों की सूची में शामिल है। 1966 में रिलीज हुई फिल्म हिट तो नहीं हुई लेकिन इसकी कहानी काफी पसंद की गई। इसमें कॉमेडी किरदार न करके भी महमूद दर्शकों के बीच चर्चित हुए।

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk