वृंदावन:

वृंदावन और मथुरा में होली का एक अनोखा रूप देखने को मिलता है। यहां वसंत पंचमी के दिन से ही होली की शुरुआत हो जाती है जो होली तक बराबर होती है। यहां पर होली राधा कृष्ण के मंदिरों में विशेष रूप से मनाई जाती है। होली के दिन तो यहां मंदिरों में सुबह से ही रंगों से होली खेलने की शुरूआत हो जाती है जो शाम तक चलती रहती है।

देश में होली के हॉट स्‍पॉट,कहीं हथौड़े तो कहीं लट्ठ से होती हैं प्‍यार भरी होली की शुरुआत

हरियाणा:

हरियाणा में होली मनाने का एकदम अलग अंदाज है। यहां पर पिरामिड आदि बनाकर मटकी तोड़ने और मक्खन बंटने का रिवाज है। सड़कों से लेकर गलियों तक में ये रिवाज देखने को मिलता है। इतना ही नहीं यहां भाभी-देवर के रिश्ते की मिठास की अनोखी मिसाल दिखती है। यहां भाभियां रंग डालने वाले वाले देवरों को पीटती हैं। शाम को देवर भाभियों को मिठाई देते हैं।

देश में होली के हॉट स्‍पॉट,कहीं हथौड़े तो कहीं लट्ठ से होती हैं प्‍यार भरी होली की शुरुआत

महाराष्ट्र:

यहां भी इस दिन दही हांडी फोड़ने का रिवाज है। जिस समय लड़के मटकी तोड़ने की कोशिश करते हैं उसी समयलड़कियां उन पर रंग डाल उनको हांडी फोड़ने से रोकती हैं। सबसे खास बात तो यह है कि हांडी फोड़ने वाले विजेता को एक साल के लिए होली का राजा घोषित किया जाता है। यह प्रथा यहां पर बरसो पुरानी हा हो चुकी है। गुजरात में आदिवासियों के लिए यह पर्व अधिक खास है।

देश में होली के हॉट स्‍पॉट,कहीं हथौड़े तो कहीं लट्ठ से होती हैं प्‍यार भरी होली की शुरुआत

बंगाल:

बंगाल में भी होली का त्योहार अलग तरीके से मनाया जाता है। कोलकाता में तो झूले के पर्व रूप में भगवान श्री कृष्ण और राधाजी को झूले में बैठाकर शोभा यात्रा निकाली जाती है। भगवान को झूले में झुलाना शुभ माना जाता है। इस दौरान लोग उनके रथ के सामने नाचते गाते मस्ती में झूमते चलते हैं। जिसमें लोगों पर अबीर-गुलाल और रंगों की जबर्दस्त वर्षा की जाती है।

देश में होली के हॉट स्‍पॉट,कहीं हथौड़े तो कहीं लट्ठ से होती हैं प्‍यार भरी होली की शुरुआत

बनारस:

बनारस की होली भी काफी मशहूर है। यहां पर मंदिरों के अलावा घाटों पर होली मनाई जाती है। बनारस के कुछ बड़े घाटों पर होली गायन होता है। इस दौरान लोग ढोल नगाड़े की थाप पर थिरकत हैं। इसके अलावा गाने आदि भी गाते हैं। जिसे फाग नाम से पुकारा जाता है। इस दौरान इन विशेष घाटों पर लोगों को भांग आदि का भी वितरण किया जाता है।

देश में होली के हॉट स्‍पॉट,कहीं हथौड़े तो कहीं लट्ठ से होती हैं प्‍यार भरी होली की शुरुआत

इलाहाबाद:

संगम नगरी इलाहाबाद की होली तो कुछ ज्यादा ही अलग है। यहां पर होली की शुरूआत अनोखी हथौड़ा बारात की परम्परा के साथ होती है। इस बारात को निकालने से पहले कद्दू भंजन किया जाता है फिर गाजे बाजे के साथ हजारों लोगों की भीड़ इस बारात का हिस्सा बनती है। इसके बाद लोग एक दूसरे पर रंग गुलाल डालकर गले मिलते हैं।

देश में होली के हॉट स्‍पॉट,कहीं हथौड़े तो कहीं लट्ठ से होती हैं प्‍यार भरी होली की शुरुआत

inextlive from Spark-Bites Desk

Interesting News inextlive from Interesting News Desk