1. Pubic lice and crabs :-

यह आदमी और औरत दोनों को हो सकता है। प्युबिक एरियाज में इसके संक्रमण का खतरा ज्यादा होता है। अगर आपने पेनीट्रेशन नहीं भी किया है तो यह त्वचा के एक-दूसरे के संपर्क में आने पर भी फैल जाता है।

2. Molluscum contagiosum :-

यह एक तरह का वायरल त्वचा रोग है। जोकि बहुत जल्दी फैलता है। अगर आप न्यूड होकर अपने पार्टनर के इंटीमेट होते हैं तो इसके फैलने के चांस ज्यादा होते हैं। हालांकि यह शरीर पर कहीं भी हो सकता है इससे त्वचा पर एक तरह की गांठ बन जाती है जिससे इचिंग होने लगती है। यह ज्यादा गंभीर रोग नहीं है।

3. Herpes :-

यह एक कॉमन सेक्सुशल डिसीज है। जो अक्सर लोगों को हो जाता है। यह पेनीट्रेशन से नहीं बल्िक ओरल सेक्स से फैलता है। यह आपकी स्किन पर अटैक करता है।

4. HPV :-

यह भी एक स्किन रोग है जो ओरल सेक्स और त्वचा के एक-दूसरे के संपर्क में आने से फैलता है। इस रोग के चलते शरीर में मस्से निकल आते हैं जो काफी तकलीफदेह होते हैं। अगर ऐसा कुछ होता है तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें।

5. Chlamydia :-

यह भी सेक्सुअली ट्रांसमिटेड इंफेक्शन है। अगर आप अपने पार्टनर के जेनिटाइल को ओरली टच करते हैं तो इससे यह रोग फैलने के आसार बढ़ जाते हैं। इसका महिलाओं पर ज्यादा असर पड़ता है, खासतौर पर यह उनके गर्भाशय पर प्रभाव डाल सकता है और उनको प्रेग्नेंसी में दिक्कत आ सकती है।

6. Gonorrhea :-

यह आदमी और औरत दोनों को हो सकता है। यह रोग भी ओरल जेनिटाइल कांटैक्ट से फैलता है। इसका प्रभाव काफी बाद में पड़ता है। इसके चलते बच्चा न होने के चांसेज बढ़ जाते हैं।

7. Syphilis :-

यह बैक्टीरियल इंफेक्शन है जो आदमी व औरत दोनों को हो सकता है। यह यौन अंगो पर प्रभाव डालता है साथ ही शरीर में दाने भी निकलते हैं। ऐसा होन पर डॉक्टर से तुरंत सलाह लें।

inextlive from Health Desk

inextlive from News Desk