ये हैं विश्‍व के पांच सबसे भ्रष्‍ट राजनीतिज्ञ

सिल्वियो बर्लुस्कोनी:
चार बार इटली के प्रधानमंत्री रहे 77 साल के सिल्वियो बर्लुस्कोनी को पिछले साल टैक्स चोरी और नाबालिग प्रॉस्टिट्यूटस के साथ सेक्स संबंधों के मामले में आरोपी पाया गया और सजा भी सुनाई गयी। नतीजा ये हुआ कि लंबे अर्से से उनसे उनकी प्रधानमंत्री की गद्दी छिन गयी।  बर्लुस्कोनी इटली के सबसे रईस लोगों में शुमार किए जाते हैं। पर उनके ऊपर पैसे के हेर फेर के भी आरोप हैं।

ये हैं विश्‍व के पांच सबसे भ्रष्‍ट राजनीतिज्ञ

इस्लाम करीमोव:
हालाकि 2 सितंबर, 2016 को उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति इस्लाम करीमोव का करीब 78 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह उज्बेकिस्तान के प्रथम राष्ट्रपति थे। साल 1991 से 2016 तक मृत्युपर्यंत वे अपने पद पर रहे। उन पर भी भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे। यहां तक कि संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में कहा गया कि उनके शासन के दौरान उत्पीड़न का संस्थागत इस्तेमाल किया जाता था। पश्चिमी देश द्वारा भी लगातार उनकी मानवाधिकारों के उल्लंघन को लेकर आलोचना की जाती रही।  

ये हैं विश्‍व के पांच सबसे भ्रष्‍ट राजनीतिज्ञ

हामिद करजई:

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई के सौतेले भाई अहमद वली करजई जो कंधार की विधायिका के अध्यक्ष भी हैं उन पर अफीम के व्यापार में शामिल होने और निजी सुरक्षा कंपनियों के साथ भ्रष्ट संबंधों के आरोप लगते रहे हैं। इसके अलावा खुद हामिद पर भी विकीलीक्स के लीक दस्तावेजों में आरोप लगे हैं कि वो भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और अमेरिकी गुप्तचर संस्थायें आतंकी संगठन तालिबान से चल रही लड़ाई के चलते इस मामले पर चुप्पी साधे हैं।   

ये हैं विश्‍व के पांच सबसे भ्रष्‍ट राजनीतिज्ञ

तियोदोरो ओबियांग एम्बासोगो एन्गेमा:

इक्वेटोरियल गिनी के तानाशाह तियोदोरो ओबियांग एम्बासोगो एन्गेमा विश्व के सबसे गरीब राष्ट्रों में से एक देश के राष्ट्राध्यक्ष हैं। इसके बावजूद उनकी गिनती विश्व के अमीर लोगों में होती है। उनकी नेट वेल्थ करीब 600 डॉलर बतायी जा रही है जो अमेरिका के राष्ट्रपति से भी कहीं ज्यादा है। उन पर आरोप है कि ये पैसा उन्होंने राष्ट्रीय संपत्ति से अनैतिक तरीके हासिल किया है। उन पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप इसलिए भी है कि जब उनके पास इतनी संपत्ति है तो वो उसका प्रयोग अपने देश के विकास के लिए क्यों नहीं करते।

ये हैं विश्‍व के पांच सबसे भ्रष्‍ट राजनीतिज्ञ

किम जॉन्ग उन:

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग पर भी समय समय पर मनमानी करने के आरोप लगते रहे हैं। कभी बिना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की राय लिए परमाणु परीक्षण करने के लिए तो कभी अपने ही देश में सेनाओं के मनोरंजन के लिए प्लेजर दस्ता बनाने के लिए। उनका सपना है कि वो अपने देश को विश्व में महाशक्ति के रूप में स्थापित करें।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

 

Interesting News inextlive from Interesting News Desk