आदमखोर इंसानों के किस्‍से
एल्फर्ड पैकर(1874)
एल्फर्ड पैकर अमेरीका का रहने वाला था जो खदानों में सोने की खोज किया करता था। 9 फरवरी 1874 में वो 5 लोगों की एक टिम को कोलोरैडो पर्वतों पर सोने की खोज के लिए ले गया। करीब दो महीनों के बाद वो वापस तो लौटा लेकिन अकेला। उससे जब पूछा गया तो उसने बताया कि उसके अन्य साथियों ने उसपर हमला किया था और अपने को बचाने के चक्कर में उसने उनको मार डाला। पहाड़ियों पर कुछ खानें के लिए नहीं बचा था तो अपने आप को जिंदा रखने के लिए उसने साथियों की लाश को ही काट-काट कर खाया। उसकी बातों पर पुलिस को विश्वास नहीं हुआ तो हकिकत जाननें के लिए अमेरीकन पुलिस ने जांच बैठाई। जब पुलिस का ने उसपर शिकंजा कसा तो उसने सारी सच्चाई बता दी। उसने बताया कि उसको बचपन से ही इंसान का मांस खाना अच्छा लगता था तो अपनी इस भूख को मिटाने के लिए ही वो झूठ बोलकर इन पांच लोगों को साथ ले गया था।
आदमखोर इंसानों के किस्‍से
रिवोल्यूशनरी यूनाइटेड फ्रंट (1991 से 2001 तक)
दक्षिण अफ्रीका के सिएरा लियोन का ये एक चर्चित क्रांतिकारी समूह था। सन् 1990 के दशक में सरकार विरोधी अभियान में आरयूएफ द्वारा काफी नरसंहार किया गया था। आरयूएफ का यह अभियान देश में मौजूद हीरे की खानों को बचाने के लिए था। आरयूएफ द्वारा किए जाने वाले नरसंहार में नरभक्षण के भी कई मामले सामने आए थे। उनका नरभक्षण का उद्देश्य था कि वो शत्रुओं की मानसिक और शारीरिक तातक पाना चाहते थे। उस समय कई लोग नरभक्षण के शिकार हुए थे तो इसका आंकड़ा बता पाना नामुमकिन है। है।
आदमखोर इंसानों के किस्‍से
जोसफ कोन्ये (1986 से 2009)
जोसफ यूगांडा का सबसे बड़ा अपराधी रह चुका है। इसके अपराध सुनकर आपके रोंगटें खड़े हो जाएंगे। महिला हो या बच्चे वो हर किसी को इतनी बुरी यातनाएं देता था कि लोग अंदर तक सिहर जाते थे। एक दिन उसने 10 महिलाओं के सामूहिक रूप से नाक-कान कटवा दिए थे और उन सबको बंदूक की नोंक पर इन अंगों को खाने के लिए मजबूर किया था। महिलाओं ने जब उसकी बात मान ली थी तो उसने उनको घर भिजवा दिया था। जोसफ का एक किस्सा और सामने आया था जिसमें उसने कुछ अपहण किए हुए बच्चों को खाने के लिए कुछ भी देने से साफ इंकार कर दिया था। एक लड़के को जब भूख बर्दाशत नहीं हुई तो सने कुड खा लिया। ये जानकर जोसफ इतना ज्यादा नाराज हो गया कि उसने उस ल़के को मौत के घाट उतार दिया। इस लड़के के साथ-साथ उसने अय कई बच्चों को भी मार डाला था।
आदमखोर इंसानों के किस्‍से
एंद्रेई चिकातिलो
एंद्रेई लोगों को पहले दोस्त बनाता था फिर उनकी निर्मम हत्या कर उनको खा लेता था। ये बहुत ही संगीन सीरियल किलर और बलात्कारी था। उसने खुद 50 हत्याएं और दुष्कर्म की बात कबूल की थी। 14 फरवरी 1994 एंद्रेई को रोस्तोव में मौत की सजा दे दी गई थी।
आदमखोर इंसानों के किस्‍से
महारानी एलिजाबेथ बैथोरी (हंगरी- 16वीं शताब्दी)
इस लिस्ट में 16 वीं शताब्दी में हंगरी की महारानी रह चुकी एलिजाबेथ भी शुमार है। वह एक सीरियल किलर थी। अपने कैचटिस महल में वो अकेले ही रहा करती थी जहां उन्होंने 650 से भी अधिक जवान लड़कियों की निर्मम हत्या कि थी।
आदमखोर इंसानों के किस्‍से
रातू उडरे (फिजी, 19 वीं शताब्दी)
रातू दरअसल 19 वीं शताब्दी में एक कबिले का मुखिया था जो इंसानों को खानें में ही विश्वास रखता था। रातू को अब तक का सबसे क्रूर इंसान बताया बया है क्योंकि वो लोगों का सिर पकाकर खाया करता था। उसका ये मानना था कि जब वो 1000 इंसानों की खोपड़ियां खा लेगा तो वो अमर ओ जाएगा। कितने इंसानों के सिर वो खा चुका है इसकी गिनती करने के लिए वो पत्थर के टुकड़ो को अपने पास रखा करता था। वो 999 इंसानी खोपड़ियां ही खा पाया था जब उसकी मौत हुई थी।
आदमखोर इंसानों के किस्‍से
यो यंग-चुल
यो यंग दक्षिण कोरिया का सीरियल किलर था जो लोगों को मार कर नके मांस भी खा लिया करता था। 2003 से 2004 के बीच उसने कुल 221 हत्याएं की थी जिसमें बुजुर्ग और वेश्यांए शामिल थी। उसने कुल 11 लोगों की लाशों को काटकर खाया था। बता दें कि वो लोगों को हथौड़े से मारा करता था। 2005 में वहां की सुप्रीम कोर्ट ने यंग को इस भयानक जुर्म के लिए फांस की सजा सुना दी थी।
आदमखोर इंसानों के किस्‍से
चिजोन फैमिली (1993-19994)
दक्षिण कोरिया का ये गैंग अमीरों को अपना निशाना बनाते थे। वो लोगों का अपरण कर उनको मार देते थे और फिर पका कर खा लेते थे। बाद में पुलिस ने इस गैंग को अपनी गिरफ्त में ले लिया था।

Weird News inextlive from Odd News Desk

 

Weird News inextlive from Odd News Desk