आज ही चली थी भारत की पहली पैसेंजर रेल,देखें दुनिया की 5 लग्‍जरी ट्रेन
ओरिएंट एक्सप्रेस:

यूरोप में चलने वाली ट्रेन ओरिएंट एक्सप्रेस लग्जरी ट्रेन की सूचियों में शामिल है। यूरोप और तुर्की रूट पर चलती है। पहली बार यह ट्रेन 25 मई, 1982 को लंदन से वेनिस के बीच चलाई गई थी। इस ट्रेन में यात्रियों की हर सुविधा और मनोरंजन से जुड़ी चीजें मिलती हैं।

आज ही चली थी भारत की पहली पैसेंजर रेल,देखें दुनिया की 5 लग्‍जरी ट्रेन

महाराजा एक्सप्रेस:

इन लग्जरी ट्रेनों में भारत की महाराजा एक्सप्रेस का नाम भी शामिल है। इस ट्रेन में आपके साथ पूरी यात्रा के दौरान एक अटेंडेंट होने के साथ ही दो रेस्त्रां, बार, टेलीफोन, लाउंज, लग्जरी सुइट्स, इंटरनेट संग कई सुविधाएं हैं। दिल्ली से शुरू होकर आगरा तक जाती है।

आज ही चली थी भारत की पहली पैसेंजर रेल,देखें दुनिया की 5 लग्‍जरी ट्रेन

प्राइड ऑफ अफ्रीका:
प्राइड ऑफ अफ्रीका ट्रेन को रोवोस रेल के नाम से भी जाना जाता है। इस ट्रेन में भी राजशाही अंदाज में सारी सुविधाएं मिलती हैं। यह ट्रेन प्रिटोरिया शहर से लेकर यह रेल स्वकोपमुंद तक जाती है।

आज ही चली थी भारत की पहली पैसेंजर रेल,देखें दुनिया की 5 लग्‍जरी ट्रेन

द ब्लू ट्रेन:
दक्षिण अफ्रीका की यह ट्रेन प्रिटोरिया से केपटाउन तक चलती है। इस ट्रेन में भी लग्जरी डबल रूम में बाथटब वाले बाथरूम बने हैं। इसके अलावा इसमें कस्टम डिजाइन बेडरूम भी बने हैं। इतना ही नहीं सैटेलाइट टीवी चैनल, वीडियो लगे हैं, और बाहर का नजारा देखने के लिए स्क्रीन आदि लगे हैं।

आज ही चली थी भारत की पहली पैसेंजर रेल,देखें दुनिया की 5 लग्‍जरी ट्रेन

ईस्ट एंड ओरिएंटल:

साउथ ईस्ट एशिया की यह ट्रेन सिंगापुर, मलेशिया, थाइलैंड को आपस में जोड़ती है। इस ट्रेन को प्राइवेट कंपनी बेलमॉन्ड लिमिटेड ऑपरेट करती है। इस ट्रेन में भी यात्रियों को राजसी सुविधाएं मिलती है। यात्रा के दौरान यात्रियों को इसमें राजमहल जैसा फील होता है।

inextlive from Spark-Bites Desk

Interesting News inextlive from Interesting News Desk