फिल्म: एंग्री इंडियन गॉडेस

रिलीज डेट: 4 Dec 2015

रोम फिल्म फेस्टिवल में तहलका मचा चुकी फिल्म एंग्री इंडियन गॉडेस अब भारत के सिनेमा घरों में धमाल मचाने को तैयार है। एंग्री इंडियन गॉडेसेज सात लड़कियों की कहानी है, जो अपनी बैचलर लाइफ़ को इंजॉय करने के लिए गोवा जाती हैं। इस फिल्म ने रोम फिल्म फेस्टिवल में बीएनएल पीपुल्स च्वाइस अवार्ड जीता है।

दिसंबर के महीने में रिलीज होंगी ये फिल्‍में,दिलवाले-बाजीराव मस्‍तानी एक साथ

फिल्म: हेट स्टोरी 3

रिलीज डेट: 4 Dec 2015

हेट स्टोरी 3 एक बॉलीवुड फिल्म है। यह फिल्म 4 दिसम्बर 2015 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसमें ज़रीन खान, डेज़ी शाह, शरमन जोशी, करण सिंह ग्रोवर आदि कलाकार हैं। नफरत, धोखे और बदले के इर्दगिर्द 'हेट स्टोरी 3' की कहानी घुमती है। यह कॉर्पोरेट वर्ल्ड के झूठ और बदले पर आधारित है। इसमें काफी हॉट बोल्ड सीन दिखाए गए हैं।

दिसंबर के महीने में रिलीज होंगी ये फिल्‍में,दिलवाले-बाजीराव मस्‍तानी एक साथ

फिल्म: कजरिया

रिलीज डेट: 4 Dec 2015

निर्देशक मधुरिता आनंद की इस फिल्म में मीनू हुडा, शशि भूषण, रिद्धिमा सूद, नासिर अली कलाकार हैं। इसमें महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों को कम करने के लिए पिछले कई वर्षों से संघर्ष कर रही कमला भसीन के प्रयासों को दिखाया गया है। इसमें अपराधों का सजीव चित्रण करती किया गया है।

दिसंबर के महीने में रिलीज होंगी ये फिल्‍में,दिलवाले-बाजीराव मस्‍तानी एक साथ

फिल्म: सॉरी डैडी

रिलीज डेट: 11 Dec 2015

एसके फिल्म्सएंटरटेनमेंट की आने वाली बॉलीवुड फिल्म सॉरी डैडी बच्चों पर आधारित होगी। इसके डायरेक्टर विजयपाल हैं। इस फिल्म में गरीब बच्चों के शोषण और उनकी गरीबी की कहानी बयां की गई है। इसमें शमीम खान, गायत्री सिंह, मुकेश तिवारी, रघुवीर यादव, रज्जाक खान, टीनू वर्मा आदि कलाकार हैं।

दिसंबर के महीने में रिलीज होंगी ये फिल्‍में,दिलवाले-बाजीराव मस्‍तानी एक साथ

फिल्म: बाजीराव मस्तानी

रिलीज डेट: 18 Dec 2015

इस फिल्म में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण व प्रियंका चोपड़ा आदि कलाकार हैं। बाजीराव मस्तानी ऐतिहासिक रोमांस पर आधारित फ़िल्म है। फ़िल्म मराठा साम्राज्य के पेशवा बाजीराव और उसकी दूसरी पत्नी मस्तानी के बारे में बताती है। इसका निर्देशन और निर्माण संजय लीला भंसाली ने किया है।

दिसंबर के महीने में रिलीज होंगी ये फिल्‍में,दिलवाले-बाजीराव मस्‍तानी एक साथ

फिल्म: दिलवाले

रिलीज डेट: 18 Dec 2015

निर्देशक रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'दिलवाले'भी रिलीज होगी। इसमें अभिनेता शाहरुख खान और अभिनेत्री काजोल के अलावा वरुण धवन, कृति सैनन,विनोद खन्ना, बमन ईरानी, संजय मिश्रा समेत कई किरदार नजर आएंगे। सबसे खास बात तो यह है कि शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी को लेकर लोगों का इंतजार खत्म हो जाएगा।

दिसंबर के महीने में रिलीज होंगी ये फिल्‍में,दिलवाले-बाजीराव मस्‍तानी एक साथ

फिल्म: स्टार वार्स द फोर्स अवेकंस

रिलीज डेट: 25 Dec 2015

हॉलीवुड फिल्म स्टार वार्स द फोर्स अवेकंस का इंतजार भी दिसंबर में खत्म हो जाएगा। यह एक्शन से भरपूर फिल्म का निर्देशन जे.जे. अब्राम ने किया है। इस फिल्म में हैरीसन फोर्ड, मार्क हैमिल, कैरी फिशर, डैजी रिडले, ऑस्कर इसॉक, और जॉन बोएगा जैसे कलाकार ने अभिनय किया है।

दिसंबर के महीने में रिलीज होंगी ये फिल्‍में,दिलवाले-बाजीराव मस्‍तानी एक साथ

inextlive from Spark-Bites Desk

Interesting News inextlive from Interesting News Desk