- आई नेक्स्ट के बेटी बचाओ मार्च में शामिल हुई कई सामाजिक संस्थाएं और आम पब्लिक

VARANASI: नवरात्र के मौके पर आई नेक्स्ट की बेटी बचाओ मुहिम के तहत बुधवार को सिगरा शहीद उद्यान से आयोजित हुए बेटी बचाओ मार्च में शहर के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक संस्थाओं और आम नागरिकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सुबह आयोजित हुए इस कार्यक्रम में मार्निग वॉकर्स ने भी जोश के साथ भागीदारी की। पार्क में वॉक करने आये कई लोग अपना रूटीन छोड़कर आई नेक्स्ट की मुहिम में साथ आये और मार्च में हिस्सा लेकर इस प्रयास का सराहा।

इनकी रही मौजूदगी

आर्ट ऑफ लिविंग, बनारस ब्रांच

संजय शर्मा, जगदीश त्रिपाठी, मनोज पाण्डेय, संजीव शर्मा और विनय सिंह मौजूद रहे।

फिटनेस प्लानेट

अखिलेश रावत अपनी पत्‍‌नी और बेटी संग कार्यक्रम में आये और हमारा साथ दिया।

सत्य मंथन

देवांस सोनकर, सौरभ सोनकर, रश्मि कुशवाहा, प्रवीण कुमार, राहुल वर्मा, शिवानी सोनकर, शुभम विश्वकर्मा, ऋषभ विश्वकर्मा, विनय सिंह, गौरव यादव, प्रभु दयाल, शिवम, गोलू, रोहन ने कार्यक्रम को बेहद खास बना दिया।

काशी किरन परिवार

विनय कुमार सिंह, राजीव रंजन सिंह, राजेश श्रीवास्तव, विवेक सिंह, नीलाम्बुज तिवारी, सौरभ भी रहे मौजूद।

मां वैष्णो सेवा समिति

मनोज सिंह, रविन्द्र गिरी, गुलशन कपूर, सोनू।

वंदे मातमरम् संघर्ष समिति

अनूप जायसवाल अपनी टीम के साथ इस कार्यक्रम में सबसे आगे रहे। बेटी बचाने के नारे लगाने से लेकर मार्च को आगे बढ़ाने में इनका खास योगदान रहा।

साधना फाउण्डेशन

सौरभ मौर्या, कमलेश सिंह, गौतम, अमित, रणधीर और शिवा की भी रही मौजूदगी।

खत्री हितकारिणी सभा

खत्री हितकारिणी सभा और आईएमए आई बैंक की ओर से शहर के फेमस आई सर्जन डॉ। अनुराग टंडन ने मार्च में शामिल होकर लिया बेटी बचाने का संकल्प।

अखिल भारतीय वैश्य महिला संगठन

समाजसेवी अंजलि अग्रवाल अपनी टीम के साथ मौजूद थी।

इसके अलावा ये भी रहे मौजूद

शेखर मौर्या, स्टार जिम से आशीष शर्मा, अमित कुमार गुप्ता, रवि कुमार, अनूप जायसवाल, सामाजिक संस्था प्रणाम, भाजपा अंत्योदय प्रकोष्ठ, भारतीय जनता पार्टी से कई कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे।

आई नेक्स्ट की ये पहल सराहनीय है। इस तरह के कार्यक्रम होने बहुत जरुरी हैं। इनसे स्ट्रांग मैसेज भी जाता है और समाज एक सही दिशा में काम करने की प्रेरणा मिलती है।

डॉ। अनुराग टंडन, फेमस आई स्पेशलिस्ट

बेटी हर घर की रोशनी है और इसे बचाना हम सभी का क‌र्त्तव्य है। इस दिशा में आई नेक्स्ट की ओर से किए जा रहे बेटी बचाओ अभियान की मैं प्रशंसा करती हूं और ऐसे अभियान को चलाते रहने की अपील करती हूं।

अंजलि अग्रवाल, समाज सेविका

बेटी होना गर्व की बात हैं। भ्रूण हत्या को अपराध की श्रेणी में रखा गया है। इसके बाद भी यह अपराध हो रहा है। इसे रोकने के लिए सबको एकजुट होकर बेटी बचाने का संकल्प लेना होगा। इस दिशा में आई नेक्स्ट का प्रयास सराहनीय है।

संजय शर्मा, आर्ट ऑफ लिविंग

आई नेक्स्ट हमेशा से ही सामाजिक मुद्दों को प्रमुखता से उठाता रहा है। बेटी बचाओ अभियान और इसके लिए निकला मार्च सच में लोगों को एक स्ट्रॉन्ग मैसेज दे रहा है। बस इसे लोगों को फॉलो करना होगा।

गुलशन कपूर, भाजपा नेता

सबका ये कहना है बेटी देश का गहना है। ये सिर्फ एक नारा नहीं है बल्कि सच्चाई है। जिस तरह गहना अमूल्य है वैसे ही बेटी भी अमूल्य है। इसे सुरक्षित करना हम सभी का कर्तव्य है। आई नेक्स्ट ने इस बड़े मुद्दे पर ध्यान दिया। इसके लिए धन्यवाद।

अनूप जायसवाल, सामाजिक कार्यकर्ता

बेटी बचाओ अभियान से जुड़े लोग

बेटी बचाओ अभियान से लोगों को अधिक से अधिक जोड़ने के लिए आई नेक्स्ट ने दो दिनी सिग्नेचर कैंपेन की भी शुरुआत की। श्री दुर्गापूजा समिति वरुणापुल, विजेता स्पोर्टिग क्लब जगतगंज, मारुति क्लब तेलियाबाग, सार्वजनिक दुर्गोत्सव समिति टाउनहाल, श्रीदुर्गा पूजा समिति सनातन धर्म इंटर कॉलेज में पूजा पंडालों में शुरु हुए कैंपेन में सैकड़ों की संख्या में लोग जुड़े और बेटी बचाओ अभियान का हिस्सा बने। सिग्नेचर कैंपेन नवरात्र की अष्टमी तिथि गुरुवार को भी जारी रहेगा।