सुना है लड़का हुआ है! इरफान पठान सहित ये खिलाड़ी 2016 में बने पापा
1. हरभजन सिंह :
भारत के सबसे बेहतरीन गेंदबाजों में से एक हरभजन सिंह ने एक्ट्रेस गीता बसरा संग शादी की है। 28 जुलाई को इनके घर एक नन्हीं परी ने जन्म लिया। ऐसे में साल 2016 भज्जी के लिए काफी यादगार रहेगा।

सुना है लड़का हुआ है! इरफान पठान सहित ये खिलाड़ी 2016 में बने पापा
2. सुरेश रैना :
टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज और गुजरात लायंस टीम के कैप्टन सुरेश रैना का पापा बनने का इंतजार भी इसी साल खत्म हुआ। मई 2016 में वह एक प्यारी सी बच्ची के पापा बन गए। रैना ने खुद ट्वीट करके अपनी इस खुशी लोगों से बांटी थी।

सुना है लड़का हुआ है! इरफान पठान सहित ये खिलाड़ी 2016 में बने पापा
3. शोएब अख्तर :
रावलपिंडी एक्सप्रेस नाम से मशहूर पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर भी इसी साल पापा बने हैं। शोएब की पत्नी रुबाब ने नवंबर में एक बेटे को जन्म दिया है। शोएब ने भी अपने पिता बनने की खुशी ट्विटर पर साझा की थी।

सुना है लड़का हुआ है! इरफान पठान सहित ये खिलाड़ी 2016 में बने पापा
4. क्रिस गेल :
वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी क्रिस गेल के लिए भी ये साल बेहद खास रहा है। क्रिस इसी साल के अप्रैल माह में पिता बने। गेल की गर्लफ्रेंड नताशा ने एक बेटी को जन्म दिया। अपको बताते चलें कि गेल और नताशा लिव इन में रह रहे हैं।

सुना है लड़का हुआ है! इरफान पठान सहित ये खिलाड़ी 2016 में बने पापा
5. इरफान पठान :
इंडियन क्रिकेटर इरफान पठान भी 20 दिसंबर को पिता बन गए हैं। इरफान की पत्नी ने हाल ही में एक बेटे को जन्म दिया है। पिता बनने की खुशी में किए अपने ट्वीट में इरफान ने लिखा है, ‘‘इस अहसास को बयां करना मुश्किल है। इसमें एक बेहतरीन कशिश है। मुझे बेटा हुआ है।’’

Cricket News inextlive from Cricket News Desk

 

Cricket News inextlive from Cricket News Desk