1. टूट गया हार का मिथ :
कोलकाता के ईडन गार्डेन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की हार का मिथ टूट गया। इस मैदान पर भारत पहले कभी कंगारुओं से जीत नहीं सका था। साल 2003 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 7 रन से शिकस्त दी थी। इस हार का बदला अब भारतीय टीम ने ले लिया। साथ ही कोलकाता में ऑस्ट्रेलिया का अजेय रिकॉर्ड भी टूट गया। मेहमान टीम ने पहले यहां भारत और श्रीलंका को हराया था, इस बार वह खुद हार गए।
ind vs aus : कोलकाता में बने कई रिकॉर्ड,टूट गया भारत की हार का मिथ
2. हैट्रिक लेने वाला पहला भारतीय स्पिनर :
कोलकाता मैच में जीत के हीरो रहे कुलदीप यादव ने हैट्रिक लेकर पूरा मैच बदल दिया था। कुलदीप यादव हैट्रिक लेने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी और पहले भारतीय स्पिनर हैं। उनसे पहले यह कारनामा कपिल देव और चेतन शर्मा ने किया था लेकिन वे दोनों फॉस्ट बॉलर थे।
ind vs aus : कोलकाता में बने कई रिकॉर्ड,टूट गया भारत की हार का मिथ
3. ईडन गार्डेन में कप्तानी करने वाले दूसरे कप्तान बने कोहली :

ईडन गार्डेन पर 21 सितंबर को जब दूसरा वनडे खेला गया, तो कप्तान विराट कोहली ने एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। कोहली कंगारुओं के खिलाफ कोलकाता में वनडे में कप्तानी करने वाले दूसरे भारतीय कप्तान बन गए। इससे पहले इस मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिर्फ एक भारतीय खिलाड़ी ने कप्तानी की थी। वो हैं राहुल द्रविड़। वहीं नौ साल लंबे कप्तानी करियर में धोनी को कभी भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस ग्राउंड पर कप्तानी करने का मौका नहीं मिला।
ind vs aus : कोलकाता में बने कई रिकॉर्ड,टूट गया भारत की हार का मिथ
4. कोहली छठवीं बार हुए नर्वस नाइंटीज :
एकदिवसीय मैचों में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वालों में कोहली पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज रिकी पोंटिंग के साथ संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर हैं। कोलकाता वनडे में विराट पोंटिंग को पीछे छोड़ सकते थे लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। करियर का 31वां शतक लगाने में महज 8 रन बाकी थे कि, विराट आउट हो गए। विराट ने 92 रन की पारी खेली और वह 6वीं बार नर्वस नाइंटीज का शिकार बने।

ind vs aus : कोलकाता में बने कई रिकॉर्ड,टूट गया भारत की हार का मिथ

Cricket News inextlive from Cricket News Desk

 

Cricket News inextlive from Cricket News Desk