PATNA: चमचमाती इंडिगो कार, उस पर लगा भारत सरकार पूर्व मध्य रेल, हाजीपुर का बोर्ड। एक पल के लिए नजर पड़ने पर पब्लिक के साथ ही पुलिस भी समझेगी कि कार में रेलवे के अधिकारी बैठे हैं। लेकिन ये असलियत नहीं है। सच्चाई जान आपके भी चौंक जाएंगे। ये सारा तामझाम पटना पुलिस को गुमराह करने के लिए किया गया है। इसके पीछे शातिर अपराधियों की बड़ी चाल थी। जिसे पटना पुलिस ने समझ लिया और हत्या और लूट की वारदातों को देने वाले गिरोह में शामिल भ् अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से हथियार और गोली भी मिले हैं।

- ऐसे हुई गिरफ्तारी

सोमवार की देर रात गैंग का सरगना मुनमुन और विक्की गुर्गो के साथ दानापुर के शिवाला मोड़ के पास स्थित बिजली ऑफिस के करीब जुटे थे। ये सभी लूट की बड़ी वारदात को अंजाम देने के तैयारी कर रहे थे। इसकी सूचना एसएसपी मनु महाराज को मिली। उन्होंने दानापुर एसडीपीओ राजेश कुमार और शाहपुर थानेदार विकास कुमार को तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जिसके बाद ही पुलिस टीम ने शिवाला इलाके में छापेमारी की।

- फरार हुआ सरगना

रात के अंधेरे में पुलिस ने छापेमारी की। लेकिन अंधेरे का फायदा उठा मुनमुन और विक्की मौके से फरार हो गए। लेकिन पुलिस टीम ने इनके गुर्गो को गिरफ्तार कर लिया। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने इंडिगो कार और चोरी की ऑटो बरामद की। वहीं थानेदार की मानें तो मुनमुन और विक्की की तलाश की जा रही है। मंगलवार की देर शाम कई जगहों पर छापेमारी हुई।

- भ् थानों में एक दर्जन से अधिक मामले

शातिर अंदाज में लूट, चोरी और फिर हत्या की वारदातों को अंजाम देने वाले इस गैंग के अपराधियों के खिलाफ एक दर्जन से अधिक एफआईआर दर्ज हैं। अकेले दानापुर थाना में इन अपराधियों के खिलाफ हत्या, लूट और आ‌र्म्स एक्ट के तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। जबकि शाहपुर, मनेर, दीघा और बिहटा थाने में भी कई एफआईआर पहले से दर्ज हैं।

ये हुए गिरफ्तार

क्। मोहन कुमार, शगुना मोड़, दानापुर

ख्। मो। शाहिद उर्फ सईया, नाला पर, राजीव नगर

फ्। मो। नौशाद, छोटी हवेली, दानापुर

ब्। पवन कुमार, मैनपुरा, दानापुर

भ्। इंदल यादव, पंचवटी कॉलोनी, दीघा

बरामदगी

पिस्टल - ख्

गोली - फ्

नंबर प्लेट - ख्

भारत सरकार लिखा बोर्ड-क्

इंडिगो कार - क्

ऑटो - क्