200 किलो से भी ज्यादा है बॉबी का वजन

अमेंरिका की बॉबी जो वेस्टली का वज़न 200 किलो से भी ज्यादा है। बॉबी बाताती हैं कि लगभग 60 किलो की उनकी टांगें ब्रिटिश आदमियों को आकर्षक लगती हैं। वो बहुत से पैसे खर्च कर इनके साथ बेबकैम सेशन्स करते हैं। 43 वर्षीय बॉबी जो पेशे से एक मॉडल हैं। उनके कई ब्रिटिश फैन हैं क्योंकि उन्हें यूके में ऐसी महिलाएं नहीं दिखतीं हैं जैसी बॉबी हैं। वो सुपर साइज बिग ब्यूटीफुल वूमेन SSBBW मॉडलिंग कम्यूनिटी की सदस्य हैं। इस कम्यूनिटी में ओवरवेट औरतें मॉडलिंग करती हैं। बॉबी 3 साल से मॉडलिंग कर रही हैं।

200 किलो की मॉडल,कमाती है लाखों रुपये

अंडर ऐक्टिव थायराइड बीमारी से पीडि़त हैं बॉबी

बॉबी वेस्टली ने बताया कि वो बचपन से ही थोड़ी मोटी रही हैं। 20 साल की उम्र में उन्हें अंडर ऐक्टिव थायराइड हो गया था। जिसके बाद से उनका वज़न बढ़ता ही चला गया। इतना अधिक वजन होने के बाद भी बॉबी एक महीने में 1,400 डॉलर तक कमा लेती हैं। उनका स्टेज नेम अल्टीमेट पॉवर है। बॉबी को हर दिन फेसबुक पर 40 से 50 मैसेज मिलते है। जहां लोग उनसे ऑनलाइन बेबकेम सेशंस के लिए पूछते हैं।  उन्हें अपने वज़न के कारण रोजमर्रा के काम करने में परेशानी होती है।

200 किलो की मॉडल,कमाती है लाखों रुपये

दुनिया में सबसे बड़े कूल्हे चाहती हैं बॉबी

बॉबी बताती हैं कि इस वक़्त उनके कूल्हे 91 इंच के हैं। बॉबी चाहती हैं कि उनके पास दुनिया के सबसे बड़े कूल्हे हों। इसके लिये उन्हें अमेकिरा की मिकेल रूफीनेली का रिकॉर्ड तोड़ना होगा। मिकेल के कूल्हे 2013 में 99 इंच नापे गए थे। अपने वजन के कारण बॉबी कभी शर्मिंदगी महसूस नहीं करतीं। बॉबी बताती हैं कि कई मर्द उनसे कहते हैं कि उन्हें उनकी मुस्कान, उनका व्यक्तित्व और उनका शरीर उन्हें बहुत पसंद आता है। वो ऐसी हैं जैसी उन्होंने पहले कभी कोई औरत नहीं देखी है।

Weird News inextlive from Odd News Desk