छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र: जमशेदपुर की सीमा से सटे कपाली स्थित इस्लाम नगर में बुधवार की सुबह एक युवक चोरी करते हुए पकड़ा गया। घरवालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो युवक ने दो मंजिला भवन से कूदकर भागने का प्रयास किया। इस दौरान वह सीधे नीचे गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के अनुसार, इस्लाम नगर निवासी मो। शौकत अपने पड़ोसी अफताब अली के घर चोरी करने घुसा हुआ था। उस दौरान घरवालों की मो। शौकत पर नजर पड़ी तो वह भागने का प्रयास करने लगा। इसी क्रम में वह नीचे गिर पड़ा। मो। शौकत के सिर व कमर में गंभीर चोट आई है। चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

फंसाने का आरोप

वहीं मो। शौकत के परिजनों का कहना है कि उसे जान बूझकर फंसाया गया है। मो। शौकत दो साल पूर्व ही साउदी अरब से लौटा है। परिजनों ने बताया कि मो। शौकत का विक्की नाम के युवक से दुश्मनी था। विक्की पड़ोसी अफताब अली के घर में ही किराये में रहता है। परिजनों का आरोप है कि विक्की ही मो। शौकत को मार कर छत से फेंक दिया है। पुलिस मो। शौकत को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। यह मामला अब धीरे-धीरे राजनीतिक रंग देने लगा है। दोनों परिवार के सदस्य भी मामले को राजनीतिक रंग देने में तुले हुए हैं। शौकत के परिजनों के आरोप पर भी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दोनों पक्षों की ओर से ओर थाना में लिखित शिकायत की गई है।