- एक ही रात तीन घरों में चोरी, पटेल नगर रोड नम्बर 6 व शिवपुरी रोड नम्बर एक की है घटना

-एजी आफिस के ऑडिटर और रेलवे कर्मचारी के घर से लाखों की चोरी, बोलेरो भी ले भागे

PATNA : शास्त्रीनगर थाना एरिया में चोरों ने संडे की रात तांडव मचा दिया। चोरों ने एक ही साथ तीन घरों में ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। मंडे की सुबह ही एक उसी इलाके से एक बोलेरो गाड़ी ले उड़े, यानी चार-चार चोरी की घटनाएं शास्त्रीनगर थाना एरिया में हुई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है, हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। थानाध्यक्ष शास्त्रीनगर ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है, जल्द ही चोरों का पता लगा लिया जाएगा।

क्। शिवपुरी रोड नम्बर एक में एजी आफिस के सहायक ऑडिटर संजय कुमार सिन्हा के घर का ताला तोड़कर लाखों की संपत्ति चोरी कर ली। संजय, राम बिहारी चौधरी के मकान में किराए पर रहते हैं। संडे की रात उनके घर के अलमीरा का ताला तोड़ तीन लाख के जेवरात व म्0 हजार रुपए कैश चोरी कर ली। इसके अलावा एक लैपटॉप भी चोर अपने साथ ले गए।

ख्। पटेल नगर रोड नम्बर म् में विश्वनाथ प्रसाद के मकान नम्बर ख्क् में किराए पर रहने वाले योगेश कुमार के घर से भी चोरों ने भ्0 हजार की एलईडी टीवी, डीवीडी और ढाई हजार रुपए नकद चोरी कर लिए। चोरों ने घर का आलमीरा, पलंग में रखे सामानों को इधर-उधर बिखेर दिया था। योगेश रेलवे में है और पटना जंक्शन पर मैकेनिकल विंग में पोस्टेड हैं। वे सपरिवार अपने गांव आरा गया थे। सुबह लौटे तो जानकारी मिली कि उनके घर में चोरी हो गई है। करीब एक लाख की संपति चोर ले गये हैं।

फ्। पटेल नगर रोड नम्बर म् में ही अनिल कुमार सिंह के मकान में रहने वाले दयाशंकर राय के घर भी चोरों ने हाथ साफ कर दिया। वह अकेले ही रहते हैं और शुक्रवार से ही लखनऊ गए थे। कमरे का ताला तोड़कर अपराधी फ्लैट में घुसे और ब्रीफकेस तोड़कर 8 हजार रुपए उड़ा ले गए। इस संबंध में शास्त्रीनगर थाने में भी मामला दर्ज किया गया है।

ब्। रोड नम्बर छह में ही चोरी की घटना की जांच करने पुलिस पहुंची थी उसी दौरान उसी रोड में उमा भवन के सामने बाहर लगी गाड़ी को चोर ले भागे। गाड़ी सुपौल के रहने वाले अरविन्द कुमार ठाकुर की है। वे अपने रिश्तेदार और दानापुर रेल के इंस्पेक्टर पंकज कुमार के घर आए थे। इसकी दौरान बाहर से चोर ले भागे। पंकज कुमार की तबीयत खराब है और अरविन्द उन्हें डॉक्टर के पास ले जाने के लिए आये थे। अरविन्द सुपौल के राघोपुर हुलास के रहने वाल है।