- बसों की संख्या को बढ़ाने के लिए डिपार्टमेंट ने की मांग

- प्राइवेट बसों के हटने से बसों की संख्या बढ़ाने का दबाव

Meerut : जल्द ही सिटी में पब्लिक ट्रांसपोर्ट की दिक्कत को दूर करने के लिए दो दर्जन से अधिक सिटी बसों को मंगाया जा रहा है। जब से प्राइवेट बसें बंद हुई हैं, तब से लोगों को दिक्कत महसूस होने लगी है। ऐसे में डिपार्टमेंट ने और बसों की डिमांड की है, जिसे कंसीडर कर लिया गया है। जल्द ही बसें सिटी की सड़कों पर दिखाई दे सकती हैं।

फ्0 मिनी बसों की डिमांड

सिटी की सड़कों पर पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने और लोगों की दिक्कतों को दूर करने के लिए मेरठ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड ने शासन को फ्0 मिनी बसों की डिमांड की है। इस डिमांड को मान भी लिया गया है। जल्द ही ये तीस बसें सिटी की सड़कों पर दिखाई दे सकती हैं। अधिकारियों की मानें तो जब से प्राइवेट बसें बंद हुई हैं तब से लोगों को बसों के इंतजार में काफी देर खड़ा होना पड़ रहा है। ऐसे में पब्लिक को परेशानी हो रही है। इसलिए फ्0 बसों की और डिमांड की गई है। वैसे डिपार्टमेंट के बेड़े में ब्0 मिनी बसें रखी हुई हैं।

मिनी बसें ही क्यों

मिनी बसों की डिमांड की सबसे बड़ी वजह बताते हुए अधिकारियों ने कहा कि मेरठ में कई रूट ऐसे हैं, जहां बड़ी बसों ले जाने में थोड़ी दिक्कत होती है। मिनी बसें आराम से चली जाती हैं। वहीं पैंसेजर्स भी मिनी बसों को काफी पसंद करते हैं। साथ ही कम पैसेंजर्स होते हैं तो परिचालकों को उन्हें संभालने में मुश्किल नहीं होती है। ऐसे में मिनी बसें इस सिटी के लिए अच्छी हैं।

क्भ्0 बसों का हो जाएगा बेड़ा

इन फ्0 बसों के आने के बाद मेरठ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड के बेड़ा क्भ्0 बसों का हो जाएगा। मौजूदा समय में डिपार्टमेंट के पास ब्0 मिनी बसें, 70 नॉर्मल साइज की बसें और क्0 लो फ्लोर बसें मौजूद हैं। इन बसों से डिपार्टमेंट भ् लाख रुपए की आमदनी कर रहा है। फ्0 मिनी बसों के बाद सभी रूटों पर बसों की संख्या बढ़ने से आमदनी भी बढ़ेगी। वहीं लोग टैंपो से ज्यादा बसों की ओर रुख करेंगे।

हमने शासन लेवल पर फ्0 मिनी बसों के लिए लेटर लिखा है। उम्मीद है ये बसें हमें जल्द मिल जाएगी। ताकि हम प्राइवेट बसों के न होने से होने वाली परेशानियों को दूर सकें।

- संदीप लाहा, जीएम, मेरठ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड

फैक्ट एंड फिगर

- डिपार्टमेंट द्वारा मांग की गई फ्0 मिनी बसें।

- मौजूदा समय में डिपार्टमेंट के पास हैं क्ख्0 बसें।

- ब्0 मिनी बसें हैं डिपार्टमेंट के पास।

- नॉर्मल बसों की संख्या 70 है।

- लो फ्लोर बसों की क्0 है।