- डीआईजी से मिलकर लगाई कार्रवाई की गुहार

GORAKHPUR: कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया एरिया की एक महिला ने अपने पति पर रेप का आरोप लगाते हुए डीआईजी से शिकायत दर्ज कराई है। बेटी संग डीआईजी दफ्तर पहुंची महिला ने बताया कि 32 साल पहले उसकी शादी हुई थी। डीआईजी के निर्देश पर केस दर्ज करके पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। महिला की तहरीर पर केस दर्ज करके पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। नेबुआ नौरगिया निवासी एक व्यक्ति गांव का चौकीदार है। कुछ माह पूर्व उसकी पत्‍‌नी ने थाने पर पहुंचकर पति के उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई। महिला की बात सुनने के बजाय थानेदार ने उसे भगा दिया। पुलिस की कार्रवाई न होने से पति ने महिला की पिटाई शुरू कर दी। उत्पीड़न बढ़ने पर महिला ने डीआईजी से मुलाकात की। बताया कि उसके पति ने जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। महिला की बेटी ने मां के साथ हुई घटना की गवाही दी। डीआईजी के निर्देश पर केस दर्ज करके पुलिस जांच में जुट गई। मुकदमा दर्ज होने के बाद से खुद को बेकसूर बताते हुए महिला का पति जांच की गुहार लगा रहा है।