ऐसे बना है यह पेड़

अमेरिका के एक विजुअल आर्ट्स के प्रोफेसर ने एक अद्भत पेड़ तैयार किया है। यह पेड़ 40 तरह के फल पैदा कर सकता है। इसलिए इसे ट्री ऑफ 40 कहा जाता है। इसमें बेर, सतालू, खुबानी, चेरी और नेक्‍टराइन जैसे कई फल लगते हैं। प्रोफेसर वॉन ऐकेन ने इस प्रोजेक्‍ट की शुरुआत 2008 में ही कर दी थी। उस समय न्‍यूयॉर्क स्‍टेट एग्रिकल्‍चरल एक्‍सपेरिमेंट में एक बगीचे को देखा जिसमें 200 तरह के बेर और खुबानी के पौधे थे। इस बगीचे में कई प्राचीन और दुर्गम पौधों की प्रजातियां भी थीं। यह बगीचा फंड की कमी के चलते बंद होने वाला था लेकिन ऐकेन ने इसे लीज पर ले लिया। इसके बाद उन्‍होंने ग्राफ्टिंग की मदद से ट्री ऑफ 40 की खोज की।

विज्ञान का लिया सहारा

ग्राफ्टिंग तकनीक के तहत पौधा तैयार करने के लिए सर्दियों में पेड़ की एक टहनी कली समेत काटकर अलग कर ली जाती है। इसके बाद इस टहनी को मुख्य पेड़ में छेद करके लगा दिया जाता है। जुड़े हुए स्थान पर पोषक तत्वों का लेप लगाकर सर्दी भर के लिए पट्टी बांध दी जाती है। इसके बाद टहनी धीरे–धीरे मुख्य पेड़ से जुड़ जाती है और उसमें फल–फूल आने लगते हैं।

Bizarre News inextlive from Bizarre News Desk

Weird News inextlive from Odd News Desk