ब्‍वॉयफ्रेंड का कर्ज चुकाने में कंगाल हो गई यह एक्‍ट्रेस
जनाब ये कोई और नहीं फेमस हॉलीवुड एक्ट्रेस लिंडसे लोहान हैं। लिंडसे आपने ब्वॉयफ्रेंड के इश्क में डूबने की बजाय उसके कर्ज चुकाते चुकाते गरीबी में डूब चुकी हैं। लिंडसे ने अपने ब्वॉयफ्रेंड एगर टेरेबसॉव के साथ मिलकर लंदन में 3.5 मिलियन पौंड पर एक किराए का घर लिया था।

ब्‍वॉयफ्रेंड का कर्ज चुकाने में कंगाल हो गई यह एक्‍ट्रेस
दोनो प्रेमी युगलों में तय हुआ था कि वो घर का किराया आधा-आधा देंगे। धीरे धीरे दोनों के रिश्ते में खटास आ गई और दोनो अलग हो गए। अलग होने के बाद लिंडसे के ब्वॉयफ्रेंड ने बिना आधा किराया दिए ही घर छोड़ दिया।

ब्‍वॉयफ्रेंड का कर्ज चुकाने में कंगाल हो गई यह एक्‍ट्रेस
लिंडसे लोहान के ब्वॉयफ्रेंड एगर टेरेबसॉव का इसी साल जुलाई के आसपास ब्रेकअप हो गया था। जिसके बाद एगर घर छोड़ कर बिना किराया दिए ही चले गए। इससे पहले एक बीच पर दोनो की जमकर लड़ाई हुई थी। सोशल मीडिया पर एक बीच पर दोनों की मारपीट का एक वीडियो भी वायरल हुआ था। वीडियो में एगर लिंडसे को मारते हुए दिख रहे थे।

ब्‍वॉयफ्रेंड का कर्ज चुकाने में कंगाल हो गई यह एक्‍ट्रेस
जब घर का किराया 77600 मिलियन पाउंड हो गया तो मकानमालिक ने लिंडसे के खिलाफ नोटिस जारी किया। नोटिस में लिखा था कि लिंडसे ने 77600 मिलियन पाउंड माकान का किराया नहीं चुकाया है। अगर वो ये किराया नहीं चुकाती हैं तो उन्हें दिवालिया घोषित कर दिया जाएगा। मजबूरी में वो किराया उन्हें चुकाना पड़ा।

ब्‍वॉयफ्रेंड का कर्ज चुकाने में कंगाल हो गई यह एक्‍ट्रेस
उनके हालात बद से बदत्तर हो गए। उन्हें उस घर को छोड़ना पड़ा। उनके पास किसी होटल में जाकर रहने के भी पैसे नहीं बचे। जब उनके करीबी दोस्त को उनकी इस हालत का पता चला तो उसने उनकी मदद की जिसके बाद वो होटल में कमरा ले पाईं।

ब्‍वॉयफ्रेंड का कर्ज चुकाने में कंगाल हो गई यह एक्‍ट्रेस
लिंडसे एक फिल्म को करने के लिए 5 मिलियन पाउंड की फीस लेती थी। ऐसे में उनके हालात इतने कैसे खराब हो गए कि अब उनके पास होटल में कमरा लेने के लिए भी पैसे नहीं बचे। लिंडसे को उनके एक दोस्त ने अपार्टमेंट में साथ रहने का ऑफर दिया है।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Interesting News inextlive from Interesting News Desk