10 फुट ऊंची दीवार
जी हां इन दिनों सोशल मीडिया पर ईरान के शहर बाबोल का रहने वाला अरात होसिनी काफी चर्चा में हैं। महज तीन साल के अरात होसिनी देखने में बेहद क्यूट हैं। ऐसे में उन्हें देखकर यह अंदाजा लगा पाना थोड़ा मुश्िकल है कि ये इतना खतरनाक कारनामा कर सकते हैं। अरात होसिनी एक दो फुट नहीं बल्कि करीब 10 फुट ऊंची दीवार को ऐसे चढ़ते है जैसे कोई फर्स पर चढ़ रहा हो।

 



दूसरे करतब भी देखें
अरात होसिनी के इस करतब को देखने के बाद लोग यही बोल पड़ते हैं कि आखिर यह बच्चा है फिर स्पाइडर मैन। इसका एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया है। जिसे देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे। हालांकि इस वीडियो में अरात होसिनी के दूसरे करतब भी देखने को मिलेंगे। इसमें वह जिम में एक्सरसाइज स्टंट भी दिखा रहे हैं।

Weird News inextlive from Odd News Desk

Weird News inextlive from Odd News Desk