ऐसा बताया इस ट्विटर यूजर ने
एक ट्विटर यूजर ने इस बात का दावा किया है कि अबु धाबी में उसके चाचा के साथ ऐसा हुआ। मूल रूप से पाकिस्तान के रहने वाले उसके चाचा उनके सामने आई बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को नहीं पहचान सके। इन्होंने बताया कि ये देखकर खुद दीपिका भी हैरान रह गईं। ये देखकर कि सामने वाला शख्स उनको पहचान नहीं पा रहा है, दीपिका ने खुद रुककर वहां उनको अपना परिचय दिया। उन्हें अपनी फिल्मों के बारे में भी बताया। इसके बावजूद वो पाकिस्तानी शख्स उनको नहीं पहचान सका।

पढ़ें इसे भी : करण को किसकी वजह से हुआ था फिल्मों से प्यार

आते-जाते कई बार देखा
वैसे इस बात में कितनी सच्चाई है अभी इस बात का खुलासा नहीं हो सका है। इसके बावजूद एक के बाद एक ट्विट्स करके @beckyitter ने इस पूरी घटना के बारे में सबको बताया है। इन्होंने बताया कि अबु धाबी में दीपिका और उसके चाचा एक ही होटल में रुके हुए थे। आते-जाते उसके चाचा ने उसको कई बार देखा, लेकिन एक बार भी वो उसको पहचान नहीं सके।  

पढ़ें इसे भी : मां रानी मुखर्जी की अपनी बेटी आदिरा के नाम चिट्ठी, कौन नहीं पढ़ना चाहेगा

दीपिका ने खुद दिया अपना परिचय
इन्होंने आगे लिखा कि दीपिका खुद ये जानकर हैरान रह गई। उन्होंने खुद उनके पास जाकर अपने बारे में बताया। अपनी फिल्मों के बारे में बताया। इसके बावजूद वो उसको पहचान नहीं सके। उस समय उन्होंने ये तर्क दिया कि क्योंकि वो बॉलीवुड फिल्में नहीं देखते, इसलिए उसको मौके पर पहचान नहीं सके थे। वहीं दीपिका ये जानकर बहुत ज्यादा हैरान थीं कि क्या कोई ऐसा है जो उनको भी नहीं पहचानता।

पढ़ें इसे भी : शाहरुख-सलमान नहीं इस एक्टर की फिल्म का ट्रेलर 2016 में सबसे ज्यादा देखा गया

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk