एक साथ पहुंची तीन बॉडी

बारीडीह के न्यू साबरमती रोड में सैटरडे को पूरी तरह सन्नाटा पसरा हुआ था। इस बीच यहां तीन बॉडी  पहुंची। इनमें से एक दुल्हे अनुप सिंह के पिता माधव सिंह, चाचा राघव सिंह व उसके एक अन्य रिलेटिव गोविन्दपुर निवासी जयप्रकाश सिंह की थी। इसके बाद तो घर में रोना-पीटना मच गया। आस-पास के लोगों की आंखों से भी आंसू निकल पड़े थे। सब उस घड़ी को कोस रहे थे, जिस वक्त यह हादसा हुआ।

 

इलाके में पसरा था सन्नाटा
घर की महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल था। घर के मेल मेम्बर्स और पड़ोसी रोते बिलखते महिलाओं का किसी तरह संभालने की कोशिश कर रहे थे। देर शाम बॉडी को क्रिमेशन के लिए ले जाया गया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुआ था।
दुल्हे के इन तीन रिलेटिव्स के साथ एक अन्य व्यक्ति राजेश चौबे और कैमरामैन की भी एक्सीडेंट में डेथ हो गई थी। बताया जाता है कि वे दिल्ली से शादी समारोह में हिस्सा लेने आए थे। संडे को उसके पेरेंट्स सिटी पहुंचेंगे। दोनों की बॉडी टेल्को हॉस्पिटल में रखी गई हैं।

ट्रक ने लिया चपेट में
बता दें कि फ्राइडे को बारीडीह निवासी माधव सिंह के बेटे अनूप सिंह की शादी थी। बारात धनबाद गई थी.  होटल से बारात दुल्हन के घर जा रही थी। इस बीच रात लगभग 10.30 बजे दुल्हन के घर से चंद फासले पर ही निरसा की ओर से आ रहे एक ट्रक ड्राइवर ने बारातियों को कुचल दिया। एक्सीडेंट में मौके पर ही 6 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि मातमी माहौल में ही दुल्हे अनुप ने दुल्हन श्वेता की मांग में सिंदूर भी भरा।

Report by : jamshedpur@inext.co.in