- 29 मई को राजनाथ गिनाएंगे मोदी सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियां

मेरठ: केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के तीन वर्ष पूरे होने को लेकर भाजपा महानगर इकाई ने शनिवार को सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता की। पार्टी पदाधिकारियों ने मोदी सरकार के तीन वर्ष के कार्यकाल को देश का मान बढ़ाने वाला बताया। कहा कि देश ने आर्थिक, सामरिक एवं वैज्ञानिक मोर्चो पर बड़ी छलांग भरा है।

दुनिया में बढ़ा देश का कद

महानगर अध्यक्ष करुणेशनंदन गर्ग ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह के कार्यक्रम के बारे में भी जानकारी दी। सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने मोदी सरकार को विकास के लिए प्रतिबद्ध बताया। कहा कि जहां देश-दुनिया में भारत का कद बढ़ा, वहीं स्थानीय स्तर पर भी विकास की परछाई पहुंचने लगी है। दावा किया कि परतापुर हवाई अड्डे से अगले वर्ष तक छोटे विमान उड़ने शुरू हो जाएंगे। दिल्ली-मेरठ कनेक्टिीविटी प्रगति पर है। रैपिड रेल और मेट्रो बड़ी उपब्धियां हैं। हाईकोट बेंच की भी मांग करने का भरोसा दिया। योगी सरकार द्वारा 15 जून तक प्रदेश की सड़कों को गढ्ढामुक्त बनाने संबंधी प्रश्न पर भाजपाई असहज हो गए। हालांकि बताया कि खनन पर लगाम लगने से सड़क निर्माण बाधित हुआ, ंिकंतु 25 जून सड़कें दुरुस्त हो जाएंगी। महापौर हरिकांत अहलूवालिया, विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, डॉ। सोमेंद्र तोमर, संजय त्रिपाठी, नीरज मित्तल, डा। विशाल सारस्वत, हर्ष गोयल एवं गजेंद्र शर्मा समेत कई अन्य शामिल रहे।