-कोसी का जल स्तर भी बढ़ा

- बराज टूटा तो बड़ी तबाही मचेगी

- पटना में गंगा खतरे के निशान के नीचे

PATNA: कोसी बराज को उड़ाने की धमकी दी गई है। यह धमकी भारत नेपाल सीमा स्थित बराज को लेकर दी गई है। इसके बाद बराज की सुरक्षा और बढ़ा दी गई है। गाडि़यों की जांच तेज कर दी गई है। दूसरी तरफ धमकी देने वाले संगठन का नाम सुरक्षा कारणों से नहीं बताया जा रहा है। इधर, कोसी नदी का जलस्तर रविवार की सुबह बलतारा में खतरे के निशान से 7भ् सेमी ऊपर देखा गया जबकि बसुआ और कुरसेला में खतरे के निशान से क्रमश: क्00सेमी और 0क् सेमी नीचे। वहीं गंगा का जलस्तर रविवार की सुबह फरक्का में खतरे के निशान से फ्9 सेमी ऊपर देखा गया। गांधीघाट पटना में जल स्तर म्फ् सेमी नीचे रहा। केन्द्रीय जय आयोग के अनुसार गांधीघाट पटना के जल स्तर में सोमवार की सुबह तक कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है। हादीदह, भागलपुर, कहलगांव, साहेबगंज में जल स्तर बढ़ने की संभावना है। महानंदा नदी का जलस्तर ढ़ेगराघाट और झावा में खतरे के निशान से क्रमश: क्08 सेमी और 9ब् समी ऊपर दिखा।

बराज टूटा तो बड़ी तबाही मचेगी

नेपाल की तराई में भारी बारिश की वजह से कोसी सहित उनकी सहायक नदियों में उफान बढ़ गया है। सुपौल की तिलयुगा नदी ने इंडो-नेपाल पिलर संख्या ख्ख्फ् के बास बांध को ध्वस्त कर दिया है। बता दें कि कोसी का कहर ख्008 में बरपा था जिसमें ढ़ाई सौ लोगों की जान चली गई थी। हजारों-लाखों लोग बेघर हो गए थे। फलस को बड़ा नुकसान हुआ था। सूबे के पूर्णिया, अररिया, मधेपुरा, किशनगंज, सुपौल और सहरसा जिले में बड़ी तबाही मची थी।