-कबीले पुरवा का मामला, घर में घुस गया था शोहदा

-झगड़ा करने के बाद शोहदे ने खुद ही थाने में तहरीर दी

KANPUR : जाजमऊ में गुरुवार को शोहदे ने छेड़खानी का विरोध करने पर किशोरी और उसकी मां को पीट दिया। इसके बाद उसने खुद ही थाने में पीडि़ता के खिलाफ तहरीर दे दी। पुलिस मौके पर गई तो उसे सच्चाई का पता चला।

जाजमऊ के कबीले पुरवा में रहने वाले टी-स्टॉल संचालक के परिवार में पत्नी और एक बेटी है। आरोप है कि घर के सामने रहने वाला मो। माजिद उनकी बेटी से छेड़खानी करता है। गुरुवार को वो घर के बाहर खड़ी थी कि तभी माजिद उसके पास पहुंच गया। जिसे देख वो घर के अन्दर गई तो माजिद भी जबरन घर में घुसकर गया। उसने किशोरी का हाथ पकड़कर खींचने की कोशिश की तो किशोरी ने शोर मचा दिया। जिसे सुनकर उसकी मां वहां पहुंच गए। उन्होंने शोहदे माजिद का विरोध किया तो उसने मां और बेटी को पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया। शोर शराबे को सुनकर इलाकाई लोग मौके पर पहुंचे तो वो वहां से भागकर थाने चला गया। जहां उसने पीडि़ता के खिलाफ तहरीर दे दी। पुलिस जांच करने मौके पर पहुंची तो उसे सच्चाई का पता चला। इसके बाद से पुलिस उसको ढूढ़ रही है।