फेडरेशन ऑफ झारखंड अभिभावक महासंघ का बंद

सैकड़ों पैरेंट्स ने री-एडमिशन, एनुअल फीस लेने का किया विरोध

- सुबह 6 से दिन के 12 बजे तक रांची बंद

- पैरेंट्स से की गई अपील, बच्चों को न भेजें स्कूल

- सड़क पर उतर कर शांतिपूर्ण तरीके से करें बंद का समर्थन

- अब नहीं चलेगी स्कूलों की मनमर्जी का नारा लगाएं

>RANCHI: प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ फेडरेशन ऑफ झारखंड अभिभावक महासंघ के बैनर तले सिटी के सैकड़ों पैरेंट्स ने रांची यूनिवर्सिटी के समक्ष इकट्ठा होकर रविवार की शाम मशाल जुलूस निकाला। सभी ने प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ जमकर नारे लगाए गए और री-एडमिशन, एनुअल, एसएमएस फीस, बस भाड़ा के नाम पर की जा रही वसूली बंद करने की चेतावनी दी गई। मौके पर झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमिटी की अध्यक्ष आभा सिन्हा, एनएसयूआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुमार राजा, झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद समेत कई लोग मौजूद थे।

सुबह म् से क्ख् बजे तक रांची बंद

प्राइवेट स्कूलों के विरोध में चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को फेडरेशन ऑफ झारखंड अभिभावक महासंघ की ओर से ख्7 अप्रैल को सुबह म् से क्ख् बजे तक रांची बंद बुलाई गई है। इस बंद के समर्थन में फेडरेशन के अध्यक्ष अजय राय ने पेरेंट्स से यह अपील की है कि वे अपने बच्चों को स्कूल न भेजें। साथ ही कल सड़क पर उतर कर शांति पूर्ण तरीके से रांची बंद में अपना सहयोग करें। बंद से आवश्यक सेवा को मुक्त रखा गया है। वहीं इस दौरान किसी के साथ जोर-जबरदस्ती न हो इसका भी ध्यान रखा जाएगा। सोमवार को होने वाले बंद के जरिए फेडरेशन और पैरेंट्स राज्य सरकार के पास अपना विरोध दर्ज करेंगे। प्राइवेट स्कूलों के बीच यह संदेश दिया जाएगा कि पैरेंट्स अब उनकी मर्जी नहीं चलने देंगे।

बंद को इनका मिला समर्थन

झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमिटी, रांची जिला महानगर कांग्रेस कमिटी, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, झारखंड विकास मोर्चा, युवा रांची जिला कमिटी, मा‌र्क्स वादी समन्वय समिति, रांची जिला कमिटी, सीपीआई, झारखंड ट्रक ओनर्स एसोसिएशन, झारखंड डीजल ऑटो चालक महासंघ, झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ, झारखंड विद्युत सप्लाई तकनीकी श्रमिक संघ, रांची थोक वस्त्र विक्रेता कर्मचारी संघ, लालपुर संघर्ष मोर्चा आदि संगठनों ने बंद कर समर्थन किया है।