-सीएम नीतीश कुमार करेंगे बिहार दिवस का इनॉगरेशन

PATNA: बिहार की स्थापना को क्0भ् साल पूरे हो गए हैं। ब्रिटिश हुकूमत ने ख्ख् मार्च, क्9क्ख् को बंगाल प्रेसीडेंसी से बिहार को अलग कर दिया था। इसी दिन की याद में बिहार दिवस मनाया जाता है। इस बार बिहार दिवस मनाने की जिम्मेदारी शिक्षा विभाग को दिया गया है और बिहार पर्यटन सिर्फ उसका साथ दे रहा है। प्रकाश उत्सव में वाह-वाही बटोरने वाला बिहार पर्यटन एनआईटी धाट नाव हादसे के बाद से ही हासिये पर आ गया है। यही कारण है कि अब उसके हिस्से के आयोजन भी दूसरे विभाग करा रहे है।

ख्0क्0 में हुई शुरुआत

बिहार दिवस आयोजन के दौरान बिहार सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई जायेगी और साथ ही हर सरकारी विभाग में विशेष सफाई अभियान चलाया जायेगा। इस बार बिहार दिवस नशा मुक्ति की थीम पर आधारित होगी। इसके अलावे रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन होगा। इस बार बिहार स्थापना दिवस पर होने वाला समारोह तीन दिवसीय होगा जिसकी शुरुआत ख्ख् मार्च से होगी। मुख्य समारोह का आयोजन पटना के लिए गांधी मैदान में किया जायेगा जिसके लिए गांधी मैदान अब सज-धज कर पूरी तरह से तैयार हो गया है। मुख्यमंत्री द्वारा बिहार दिवस का विधिवत उद्धाटन गांधी मैदान में ख्ख् मार्च की शाम साढ़े पांच बजे किया जायेगा, जबकि समापन समारोह ख्ब् मार्च की शाम को होगा जिसमें मुख्य अतिथि राज्यपाल रामनाथ कोविन्द होंगे। यह बिहार दिवस का आठवां समारोह होगा जिसकी शुरुआत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वर्ष ख्0क्0 में की थी।