'द गाजी अटैक' से पहले युद्ध पर बनी यह 10 बेहतरीन बॉलीवुड फिल्‍में

ललकार (1972)

बॉलीवुड फिल्म निर्देशक रामानंद सागर की डायरेक्टेड फिल्म 'ललकार' 1972 में रिलीज हुई थी। बता दें कि फिल्म में भारत और जापान के बीच हुए युद्ध को दिखाया गया है। यह फिल्म सेकेंड वर्ल्ड वॉर पर आधारित थी। फिल्म में लीड रोल में नजर आए थे एक्टर धर्मेंद्र, राजेंद्र कुमार और एक्ट्रेस माला सिन्हा।

'द गाजी अटैक' से पहले युद्ध पर बनी यह 10 बेहतरीन बॉलीवुड फिल्‍में

टैंगो चार्ली (2005)

2005 में आई यह फिल्म निर्देशक मनीशंकर द्वारा निर्देशित की गई थी। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में अजय देवगन, संजय दत्त, सुनील शेट्टी और बॉबी देओल नजर आए थे। भारतीय वॉर पर बनी ये भी चंद खास फिल्मों में से एक रही। 

'द गाजी अटैक' से पहले युद्ध पर बनी यह 10 बेहतरीन बॉलीवुड फिल्‍में

हिंदुस्तान की कसम (1973)

बॉलीवुड निर्देशक चेतन आनंद की 1973 में निर्देशित फिल्म 'हिंदुस्तान की कसम' दर्शकों को काफी पसंद आई। ये फिल्म 1971 में छिड़ी इंडो-पाक वॉर पर फिल्माई गई थी। फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आए थे एक्टर राज कुमार, प्रिया राजवंशी, विजय आनंद, बलराज साहनी, अमरीश पुरी और अमजद खान। फिल्म में किसी भी वॉर में इंडियन एयर फोर्स की अहम भूमिका को दिखाया गया है।

'द गाजी अटैक' से पहले युद्ध पर बनी यह 10 बेहतरीन बॉलीवुड फिल्‍में

आक्रमण (1975)

यह फिल्म 1975 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में 1971 के युद्ध को दिखाया गया था। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में अशोक कुमार, संजीव कुमार, असरानी, राकेश रोशन, रेखा, फरीदा जलाल, मुमताज साहनी और राजेश खन्ना भी नजर आए थे। फिल्म को निर्देशित किया था बॉलीवुड डायरेक्टर जे ओम प्रकाश ने। 

'द गाजी अटैक' से पहले युद्ध पर बनी यह 10 बेहतरीन बॉलीवुड फिल्‍में

LOC कारगिल (2003)

2003 में बनी इस फिल्म में भारत और पाकिस्तान के बीच कारगिल युद्ध को दिखाया गया है। इस फिल्म में कई कलाकारों ने काम किया था। फिल्म को डायरेक्ट किया था निर्देशक जेपी दत्ता ने।

'द गाजी अटैक' से पहले युद्ध पर बनी यह 10 बेहतरीन बॉलीवुड फिल्‍में

लक्ष्य (2004)

यह फिल्म 2004 में रिलीज की गई थी इस फिल्म में कारगिल युद्ध के कुछ अंश दिखाए गए हैं। फिल्म को डायरेक्ट किया है बॉलीवुड निर्देशक और एक्टर फरहान अख्तर ने। फिल्म में मुख्य भुमिका में नजर आए एक्टर अमिताभ बच्चन, रितिक रोशन, प्रीति जिंटा, ओम पुरी और बोमन ईरानी।

'द गाजी अटैक' से पहले युद्ध पर बनी यह 10 बेहतरीन बॉलीवुड फिल्‍में

1971 (2007)

2007 में रिलीज हुई ये फिल्म निर्देशित की थी बॉलीवुड डायरेक्टर अमित सागर ने। इस फिल्म में भारत-पाकिस्तान के बीच लड़े गए 1971 युद्ध के बंदियों के बारे में दिखाया गया है। इस फिल्म में मुख्य भूमिका मनोज बाजपेई ने निभाई है।

'द गाजी अटैक' से पहले युद्ध पर बनी यह 10 बेहतरीन बॉलीवुड फिल्‍में

बॉर्डर (1997)

यह फिल्म 1997 में रिलीज हुई थी। फिल्म में भारत पाकिस्तान के बीच में लड़ी गया 1971 की लोंगेवाला पोस्ट पर हुई घमासान लड़ाई को दिखाया गया है। फिल्म में लीड रोल में नजर आए हैं सनी देओल, सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना, जैकी श्रॉफ, तब्बू, पूजा भट्ट, पुनीत इस्सर, कुलभूषण खरबंदा और राखी। 

'द गाजी अटैक' से पहले युद्ध पर बनी यह 10 बेहतरीन बॉलीवुड फिल्‍में

हकीकत (1964)

1964 में रिलीज हुई इस फिल्म को चेतन आनंद ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में बलराज साहनी और धर्मेंद्र मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म भारत चीनी और भारत की 1962 में हुई लड़ाई पर आधारित थी।

'द गाजी अटैक' से पहले युद्ध पर बनी यह 10 बेहतरीन बॉलीवुड फिल्‍में

परम वीर चक्र (1995)

बॉलीवुड डायरेक्टर एंड राइटर अशोक कोल की बनाई फिल्म 'परम वीर चक्र' 1995 में रिलीज हुई थी। फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे एक्टर सईद जाफरी, कुलभूषण खरबंदा और हेमा मालिनी। हालांकि फिल्म लोगों के बीच बहुत ज्यादा चर्चित नहीं रही। इसके बावजूद इंडियन वॉर पर बनी ये एक बेहतरीन फिल्म रही।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk